परसरमा में किराना दुकान में हुई आगलगी में लाखों के सामान जले
रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर
राघोपुर थाना क्षेत्र के परसरमा चौक स्थित एक किराना दुकान में शुक्रवार की रात अगलगी की घटना में लाखों के सामान जलकर राख हो गया। फिलहाल अगलगी की घटना के कारण का पता नहीं चल सका है।

बताया जाता है कि फिंगलास पंचायत के परसरमा निवासी अशोक कुमार यादव किराना की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार की रात करीब 9 बजे वह अपनी दुकान बंद कर घर सोने चले गया। देर रात दुकान में अगलगी की घटना होने की सूचना दूरभाष पर मिली। जिसके बाद लोगों की मदद से करीब डेढ़ घंटे मशक्कत करने के बाद किसी तरह आग पर काबू आया जा सका। पीड़ित ने बताया कि दुकान में रखे तकरीबन 3 लाख रुपए के सामान जलकर राख हो गया है।
वहीं सीओ और थानाध्यक्ष को घटना की जानकारी दी गई है। पीड़ित द्वारा मामले में सीओ को आवेदन देकर मुआवजे की गुहार भी लगाई गई है।
सीओ प्रीति कुमारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है।
———

