बिजली शॉर्ट सर्किट से लगी आग में एक घर सहित 50 हजार के सामान जलकर राख

रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

राघोपुर थाना क्षेत्र के फिंगलास पंचायत के नरहा वार्ड 2 में मंगलवार की देर रात अचानक बिजली की शॉर्ट सर्किट से एक घर में आग लग गई। घटना में घर सहित हजारों के सामान जलकर राख हो गया।
अगलगी की घटना को लेकर फिंगलास पंचायत के नरहा वार्ड 2 निवासी पीड़ित सुखदेव शर्मा ने बताया कि मंगलवार की रात वे लोग खाना खाकर सोने चले गए।

इस बीच देर रात आग लगने की शोर मची। जिसके बाद परिवार संग हमलोग घर से किसी तरह जान बचाकर बाहर निकले। लोगों की मदद से करीब एक घंटे तक मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। अगलगी की घटना में एक घर सहित भूसा, कपड़ा, अनाज सहित तकरीबन 50 हजार रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई। बताया कि घटना की जानकारी सीओ और थाना को दूरभाष के माध्यम से दी गई है। आवेदन दिया जाएगा।
————

Spread the love