प्रतापगंज/सुपौल: डिक्की तोड़ , दुकान के गल्ला चोर गैंग अब प्रखंड मुख्यालय से ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय, लुटे 40 हजार।

प्रतापगंज/ सुपौल : आशीष वर्मा, व्यूरो सुपौल

डिक्की तोडकर या फिर दुकान के गल्ले से रुपया निकालने वाला गैंग अब ग्रामीण क्षेत्र में भी दहशत फैलाने लगा है। ऐसा हीं घटनाक्रम शनिवार को 4 बजे थाना क्षेत्र के सुखानगर पंचायत के मलमलीया गांव के वार्ड 12 स्थित प्रिंस जनरल स्टोर से दुकानदार को धोखा देकर अपराधियों ने गल्ले से चालीस हजार की राशि निकाल फरार हो गये। पीडित दुकानदार साकिब रजा बताते हैं कि शनिवार की शाम एक अपाचे से दो युवक मेरी दुकान के सामने बाईक खडी की। चालक स्टार्ट बाईक पर हीं बैठा रहा जबकि पीछे बैठा युवक मेरी दुकान पर आया। आते हीं उसने एक एक लीटर वाली दो सरसों तेल बोतल की मांग की। मैंने उसे दो किलो वाली दो बोतल लाकर दिया। फिर उसने मुझसे फेश क्रीम देने को कहा। मैं क्रिम लाने गया। जब क्रीम लेके वापस लौटा तो उस युवक को तेजी से चालु अपाचे बाईक पर चढ़ता देखा। मैं जब तक उसे पुकारता तब तक वह तेजी से बाईक लेकर फरार हो गया। मैंने देखा कि मेरा काऊंटर खुला है। उसमें रखा चालीस हजार रूपया भी गायब है। मैं जब तक शोर मचाता दोनों युवक भाग चुके थे। हल्ला करने पर लोग जमा तो हुए लेकिन अपराधी गायब थे। हैरत की बात है कि इस घटना की सूचना दुकानदार के पिता जी ने रात आठ बजे थाना को दी। हालांकि थानाध्यक्ष अभिषेक अंंजन संध्यागश्ति के समय सुरजापुर पंचायत की तरफ हीं थे। सूचना पाते हीं थानाध्यक्ष मलमलीया गांव पहूंच पीडित व्यवसायी से घटना का पूरा वृतांत सूना। लेकिन घटना की सूचना बिलम्ब से देने के कारण अपराधी बहुत दूर जा चुके थे। थानाध्यक्ष ने कहा कि घटना होने पर अबिलम्ब पहली सूचना थाना को दें। थानाध्यक्ष ने बताया कि जिस ढंग से घटना को अंंजाम दिया गया है। वह स्टाईल कोढा गेंग का लग रहा है। बतायें कि इसके पूर्व भी गत वर्ष प्रतापगंज बाजार से बाईक की डिक्की तोड़कर कोढा गैंग ने एक महिला का चालीस हजार रूपया निकाल लिए थे। जब दुसरीबार घटना करने की नीयत से बाजार स्थित बैंक के सामने आया तो तत्कालीन थानाध्यक्ष ने सीसी टीवी फूटेज में देखे अपराधी के चेहरे को पहचान कर दबोच लिया। जबकि बैंक के गली में बाईक लेकर खड़ा अपराधी का दोस्त पुलिस को देख भाग खड़ा हुआ था। मलमलीया गांव की घटना से व्यवसायीयों में दहशत फैल गया है।

Spread the love