“139वी जन्म जयंती पर याद किये गए स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर “
विकास आनन्द, राघोपुर
सुपौल: जिले के हृदयस्थली सिमराही नगर पंचायत के पिपराही भाग मे भारतीय जनता पार्टी के सुपौल जिला संयोजक ईoअनुराग जायसवाल के आवासीय परिसर मे भाजपा नेताओं द्वारा श्रद्धेय स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर जी की 139 वी जन्म जयंती मनायी गयी। जन्म जयंती पर उपस्थित भाजपा नेताओं सहित अन्य लोगों ने अपने अपने तरीके से सावरकर जी को याद करते हुए वीर सावरकर के तैलचित्र पर पुष्पांजलि दी।

कार्यक्रम में शामिल भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं सिमराही के पूर्व मुखिया प्रो बैद्यनाथ प्रसाद भगत ने कहा सावरकर जी शस्त्र एवं शास्त्र दोनों के उपासक थे। वे ओजस्वी कवि और समाज सुधारक थे जिन्होंने सद्भावना एवं एकता पर बल दिया । कार्यक्रम आयोजक ईo अनुराग जायसवाल ने कहा की पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल जी ने सावरकर जी पर एक कविता गायी थी जिसकी कुछ पंक्ति इस प्रकार है- सावरकर माने तेज, सावरकर माने तप, सावरकर माने त्याग, सावरकर माने तीर, सावरकर माने तलवार। य़ह कविता उनके जीवन पर बिल्कुल ही सटीक चित्रण करती है। मौके पर लीलानंद चौधरी ने कहा कि वे लम्बे समय तक हिन्दू महासभा के अध्यक्ष थे सावरकर जी ने फर्ग्यूसन कोलेज मे विदेशी वस्त्रों को जलाने के कार्यक्रम का आयोजन किया था। मौके पर मंडल महामन्त्री रमण झा ने कहा सावरकर जी बंगाल विभाजन के बाद पूर्ण स्वतंत्रता का आह्वान किए, ब्रिटिश हुकुमत के विरुद्ध गति विधियों के लिए उन्हें काला पानी की सबसे लम्बी सजा सुनाई गयी थी । जन्म जयंती कार्यक्रम के मौके पर बैद्यनाथ भगत, सुधीर जायसवाल, संजय सेन सियाराम भगत , लीलानंद चौधरी, रमन झा, भूपेंद्र मंडल, राजेश चौधरी, विजय चौधरी, विश्व जीत भगत, मोनू स्टार कर्ण, आशीष चौधरी, राकेश जायसवाल, राम नाथ शर्मा , राम प्रसाद मेहता, संजीव मंडल सहित कई अन्य मौजूद थे।

