नरपतगंज : विराट दिव्य दृष्टि अस्पताल के द्वारा लगाया गया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर।

300 से अधिक लोगो ने उठाया शिविर का लाभ

दिवाकर कुमार , अररिया

फारबिसगंज : अनुमंडल क्षेत्र के विराट दिव्य दृष्टि जनरल हॉस्पिटल बथनाहा के द्वारा नरपतगंज प्रखंड के मध्य विद्यालय घुरना हिंदी स्कूल के प्रांगण में एक दिवसीय निशुल्क आंख जांच शिविर का आयोजन मंगलवार को किया गया ।इस कैम्प में घुरना समेत आसपास के क्षेत्रों से लगभग 300 मरीजों का निशुल्क नेत्र जांच करवाकर अस्पताल के द्वारा आयोजित कैम्प का लाभ उठाया।
इस निःशुल्क कैम्प में विराट दिव्य दृष्टि जनरल हॉस्पिटल से डॉ एस बी चौधरी, सहायक रोबिन राय ,मुकेश सिंह , लीलाकांत चौधरी ,आशीष नायक ,प्रीति सोनी ,ज्योति योगदान दिया साथ ही इस शिविर को सफल आयोजन हेतु स्थानीय स्तर पर समाजसेवी सत्येंद्र प्रसाद गुप्ता ,पथराहा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सज्जाद सबा तथा ग्रामीणों का सहयोग सराहनीय रहा ।

Spread the love