राघोपुर में शराब मामले में चार तस्करों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

राघोपुर थाना क्षेत्र के हुलास पंचायत से पुलिस ने रविवार को अलग अलग स्थानों से शराब मामले में चार तस्करो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। इस दौरान पुलिस ने शराब तस्करों के पास से भारी मात्रा में शराब को भी जब्त किया है।
जानकारी देते हुए राघोपुर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि राधानगर वार्ड 3 के एक पुल के समीप छुपकर शराब तस्करी की जा रही है। सूचना कर त्वरित कार्रवाई की गई। इस दौरान हुलास पंचायत के बरमोतरा वार्ड 6 निवासी सिंटू कुमार और आशीष कुमार के पास से एक बाइक सहित 45 लीटर देशी चुलाई शराब को बरामद किया।
इसी क्रम में गुप्त सूचना मिली कि के हुलास पंचायत के पलार हाट के समीप एक व्यक्ति चोरी-छिपे शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई की गई। इस दौरान हुलास पंचायत के बरमोतरा वार्ड 6 निवासी अनिल कुमार यादव के पास से 8 कार्टून में 360 बोतल अंग्रेजी शराब को बरामद किया। मौके से शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं शराब मामले में एक केस के फरार आरोपी हुलास पंचायत वार्ड 10 निवासी संतोष कुमार साह को गिरफ्तार किया। सोमवार को गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
———-

Spread the love