दो बाईकों की आमने-सामने की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से हुए घायल
रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

राघोपुर थाना क्षेत्र के हाजी टोला के निकट शनिवार को दो बाईकों की आमने सामने की सीधी टक्कर हो गई। खौफनाक सड़क दुर्घटना में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद लोगों ने 112 पुलिस को भीषण सड़क दुर्घटना होने और घायलों को सड़क पर पड़े होने की जानकारी दी। जिसके बाद 112 पुलिस घटनास्थल पर तुरंत पहुंच गई और सभी घायलों को उठाकर एंबुलेंस में लेकर अस्पताल पहुंचाया। घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया है।
मिली जानकारी के अनुसार बलुआ थाना क्षेत्र निवासी नीतीश पासवान और वीरपुर थाना क्षेत्र निवासी पंकज कुमार एक बाइक से मधेपुरा से परीक्षा देकर वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी क्रम में हाजी टोला के पास सामने से आ रहे दूसरे बाइक पर सवार वीरपुर थाना क्षेत्र निवासी मो. सगीर और प्रतापगंज थाना क्षेत्र निवासी मोहमद्दा से भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गया।

ठोकर की आवाज सुनकर घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इसी बीच किसी ने 112 पर फोन कर पूरे घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी के बाद 112 पुलिस पहुंची और घायलों को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों को बेहतर ईलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
स्थानीय पुलिस जांच कर रही है।
———–

