रामविशनपुर में अनियंत्रितबाइक की ठोकर से चार लोग गंभीर रूप से जख्मी
रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर
राघोपुर थाना क्षेत्र के रामविशनपुर एनएच 57 पर गुरुवार की रात भीषण हादसा हुआ। हादसे में एक बाइक पर सवार तीन लोग सहित एक अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। सभी का ईलाज रेफरल अस्पताल में फिलहाल चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक रामविशनपुर पंचायत वार्ड 6 निवासी रामफल मंडल एनएच 57 की सड़क पार कर रहे थे। इसी क्रम में सिमराही की ओर से आ रही एक तेज़ रफ्तार अनियंत्रित बाइक सवार ने उसे ठोकर मार दिया। जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं हादसे में बाइक पर सवार दौलतपुर वार्ड 8 निवासी चालक सत्यम कुमार, अंजू देवी , निहारिका कुमारी घायल हो गई। लोगों की मदद से सभी घायलों को ईलाज के लिए रेफरल अस्पताल राघोपुर में भर्ती कराया गया, जहां पीड़ित रामफल मंडल के गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

मामले में राघोपुर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि घटना को लेकर फिलहाल आवेदन नहीं मिला है। जांच की जा रही है। आवेदन अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
————

