अचानक लगी आग में चार घर जलकर खाक, लाखों की संपत्ति का नुकसान।।

अमृत सागर झा के साथ सोनू आलम ,बलुआ बाजार

छातापुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीनियाँ पंचायत के वार्ड नंबर 6 खरी टोला में शनिवार की बीती रात के करीबन 1:00 बजे अचानक से भयंकर आग लग गई। मोहम्मद कासिम ने बताया कि वह लोग खाना खाकर अपने घर में सो रहे थे। तभी आधी रात को बाहर से हल्ला की आवाज सुनकर उनकी नींद टूटी तो उन्होंने देखा कि उनके घर में आग लगी हुई है। जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों द्वारा चापाकल एवं पंपसेट की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई परंतु आग इतनी भयंकर थी कि वह बढ़ते ही जा रही थी।

जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों द्वारा इस बात की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद बलुआ बाजार थाना परिषद से दमकल की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश में लग गई। दमकल की गाड़ी आने के बाद एवं स्थानीय लोगों के मदद से लगभग 2 घंटे बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा ली गई। इस आग में दो परिवार के कुल चार घर जलकर खाक हुई है। जिसके बाद सभी पीड़ित परिवारों ने थाने में आवेदन देकर अपनी छती की विवरण दिया है। जिसमें मोहम्मद जब्बार ने बताया है कि उनके घर में 10,000 नगद, दो मवेशी ,10 मुर्गियां , आधार कार्ड, पैन कार्ड ,वोटर आईडी कार्ड एवं अन्य सामान जल गया।

वही मोहम्मद कासिम के घर में 4 मवेशी 15 हजार नगद , 1 दर्जन से अधिक मुर्गियां,आधार कार्ड ,वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड एवं अनाज जलकर ख़ाक हो गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए ललितग्राम ओपीध्यक्ष किशोरी प्रसाद यादव ने बताया कि बीती रात अगलगी की सूचना पर गस्ती गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची थी। आग भयंकर होने के कारण से बलुआ थाना से दमकल की गाड़ी मंगा कर आग पर काबू पाया गया। आवेदन प्राप्त हुआ है मामले को लेकर आगे मुआवजा दिलाया जाएगा।।

Spread the love