सुपौल जिले के चांदपीपर गांव मैं बैदिक गुरुकुल का शिल्यान्यास
रिपोर्ट विमल भारती सरायगढ़ भपटियाही सुपौल

सुपौल जिला के सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड अंतर्गत चांदपीपर गांव में शुक्रवार 17 दिसंबर को वैदिक गुरुकुल का शिलान्यास किया गया । गुरुकुल का शिलान्यास आर्य समाज के वरिष्ठ आचार्य सोमदेव ने की। शिलान्यास के अवसर पर आचार्य सोमदेव ने कहा गुरुकुल बन जाने से वहां से बड़े-बड़े संत निकलेंगे। गुरुकुल गरीब बच्चों को सही शिक्षा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि जिन्होंने भी गुरुकुल के निर्माण में सहयोग देने का काम किया है वह सभी धन्यवाद के पात्र हैं। आचार्य सोमदेव ने कहां की गुरुकुल के शिलान्यास के अवसर पर जो आर्य महा सम्मेलन का आयोजन किया गया उसने बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी हो रही है। उन्होंने महा सम्मेलन में उपस्थित लोगों से कहा कि जो लोग मूर्ति की पूजा करते हैं वह सभी कहीं ना कहीं बड़ी भूल कर रहे हैं।

अज्ञानता में लोग मूर्ति की पूजा करते जा रहे हैं। ईश्वर को पाने के लिए लोगों को सत्य मार्ग से चलने की जरूरत है और उसमें आडंबर का कोई जगह नहीं होता। उन्होंने आचार्य दयानंद सरस्वती द्वारा दिखाए गए मार्गों को लोगों के बीच रखा। शिलान्यास समारोह में दूर-दूर से संत पहुंचे थे। समारोह में क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। चार दिनों का महासम्मेलन का समापन 19 मार्च को किया जाएगा। भगवती मंदिर चांदपीपर के प्रांगण में आयोजित आर्य महासम्मेलन मे गांव के लोगों सहित आसपास के कई लोगों ने भरपूर सहयोग प्रदान किया है।

