सरायगढ़ मे जिविका भवन का शिलान्यास।
रिपोर्ट बिमल भारती सरायगढ़ भपटियाही सुपौल

सरायगढ़ पंचायत अंतर्गत प्रखंड कार्यालय परिसर के पूर्वी भाग में सोमवार को जीविका भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। भवन का शिलान्यास प्रमुख विजय कुमार यादव ने किया और इस अवसर पर प्रखंड विकास पधाधिकारी, मनरेगा के कनिय अभियंता मनरेगा , मनरेगा विभाग के पीटीए, मुखिया प्रतिनिधि सुगदेव पंडित, चितरंजन यादव ,लक्ष्मण प्रसाद यादव ,बैधनाथ यादव ,किशोर अन्य उपस्थित थे।

शिलान्यास के बाद प्रमुख ने कहा कि जीविका भवन आज के समय में महिलाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण है। सरकार कई कार्य को जीविका के माध्यम से कराने लगी है और ऐसे में उसका अपना कार्यालय का होना जरूरी था जिसे देखते हुए मनरेगा की राशि से पंचायत के जीविका कार्यालय का कार्य प्रारंभ कराया गया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा की जीविका कार्यालय के बन जाने से पंचायत भर की महिलाओं को कई आवश्यक जानकारियां मिलने लगेगी। उन्होंने काल के अभिकर्ता से कहा कि भवन निर्माण को जल्द से जल्द पूरा कर ले।

