बाबा भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा का किया गया शिलान्यास

अंबेडकर चौक मानगंज में ज्योतिबा राव फुले के जयंती के शुभ अवसर पर किया गया बाबा साहेब डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर के प्रतिमा का शिलान्यास। 14 अप्रैल को होगा प्रतिमा का लोकार्पण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे विभिन्न दल के राजनेता विभिन्न संगठन के संचालक युवा विद्वान कलाकार कवि एवं अन्य लोग भी उपस्थित रहेंगे ।

11 अप्रैल को अंबेडकर चौक मानगंज में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के आगामी 14 अप्रैल जयंती समारोह के अवसर पर प्रतिमा का किया जाएगा अनावरण। शिलान्यास कार्यक्रम सामूहिक रूप से राष्ट्रीय युवा महासंघ के अध्यक्ष इंजीनियर एलके निराला, दिलीप कुमार यादव, संरक्षक शंभू सादा, मौसम के प्रवक्ता युवा समाजसेवी कृष्णा राज, संजय यादव के द्वारा किया गया।

राष्ट्रीय युवा मोर्चा के प्रवक्ता कृष्णा राज ने आगामी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ अंबेडकर के प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा जिसका आज शिलान्यास हम लोगों ने मिलकर किया है यह कार्यक्रम इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए हम सभी लोगों की पूरी टीम कार्यक्रम की सफलता के लिए जुटी हुई है 14 अप्रैल को जिले एवं राज्यपाल से बहुजन समाज के राजनेता विद्वत जन गायक कलाकारों का समागम होगा। कार्यक्रम में घोड़ा रेस शोभा यात्रा रैली सांस्कृतिक कार्यक्रम अंबेडकर के जीवन चरित्र पर चर्चा आदि कार्यक्रम होंगे मीडिया प्रवक्ता कृष्णा राज ने प्रेस के माध्यम से सांगठनिक कार्यक्रम की रूपरेखा को बताते हुए कहा कि 14 अप्रैल को कार्यक्रम 10:00 बजे से लेकर 4:00 बजे तक चलेगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से इंजीनियर एलके निराला संभू सदा, बद्री यादव, रामानंद यादव, राकेश भारती, श्रवण यादव, रोशन यादव, कपिल ऋषि देव, जनरल ऋषि देव, रुंदी ऋषि देव, अनिल ऋषि देव अनिल पासवान, सिकंदर राम, शैलेंद्र यादव, रूपेश कुमार, ओम प्रकाश कुमार, मुकेश कुमार, अमोद कुमार, निर्मल यादव, आदि उपस्थित रहे ।

Spread the love