अनियंत्रित होकर फार्च्यून लदा ट्रक हुई दुर्घटनाग्रस्त, किसी प्रकार की हताहत नहीं।

सोनू आलम , भीमपुर, सुपौल

 

भीमपुर थाना क्षेत्र के रानीपट्टी नहर स्थित एनएच 57 पर सोमवार की सुबह एक ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांकि इस घटना में चालक और उपचालक किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहे। वहीं दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों के भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद इसकी सूचना स्थानीय थाना को दिया। इधर, सूचना के बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई। ट्रक चालक ने बताया कि ट्रक आरजे 32 जीसी 2404 में फार्च्यून एवं अन्य समान लेकर गुवहाटी जा रही थी। उसी क्रम में थाना क्षेत्र के रानीपट्टी नहर के समीप एक अन्य गाड़ी के ओवरटेक के कारण अचानक ट्रक का नियंत्रण बिगड़ गया।

जिस कारण ट्रक अनियंत्रित होकर साइड डिवाइडर से टकरा गई। जिसकी वजह से ट्रक का टायर फट गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उन्होंने बताया कि इस दौरान ट्रक में सवार हम और उपचालक दोनों सुरक्षित बाहर निकलने में सफल हो गए। इस बाबत भीमपुर थानाध्यक्ष रामशंकर ने बताया कि चालक के गलती के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई है। जिसमें किसी प्रकार की हताहत जैसी घटना नहीं हुई है।

Spread the love