भूतपूर्व रेलमंत्री मिथिला पुत्र ललित नारायण मिश्र(ललित बाबू)की 100 वी जयंती मनाई जाएगी आज रामपुर में तैयारी पुरी।

आशीष वर्मा , व्यूरो सुपौल

छातापुर(सुपौल): मुख्यालय के रामपुर स्थित पनोरमा पब्लिक स्कूल के समीप आज भारत सरकार के भूतपूर्व रेलमंत्री मिथिला पुत्र स्व. ललित नारायण मिश्रा(ललित बाबू)की जन्म जन्मशताब्दी वर्ष आज पुड़े धूमधाम से मनाई जाएगी जिसकी सभी तैयारी पुड़ी कर ली गई।
इस बाबत पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक श्री संजीव मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया की श्रदेय ललित बाबू पुड़े कोशी मिथिलांचल सीमांचल समेत बिहार के धरोहर थें और हमसभी के लिए गौरव भी उन्होंने कहा की ललित बाबू की 100 वी जयंती समारोह पुड़े भव्यता के साथ मनाया जाएगा जिसमें लगभग सुपौल,मधेपुरा,अररिया-पूर्णियां,सहरसा,दरभंगा,मधुबनी,कटिहार-किशनगंज जिला से भी ब्राह्मण समाज के हजारों गणमान्य लोग शिरकत करेंगे,ललित बाबू की जयंती कार्यक्रम में राष्ट्रीय ब्राह्मण स्वाभिमान महासभा का भी आयोजन रखा गया हैं साथ ही सभी के लिए मिथिला के कई प्रकार का स्वरूचि व्यंजन भी बनाया जा रहा हैं जिसे लोग पुड़े स्वादिष्ट के साथ चखेंगे,वही ललित बाबू के जन्मशताब्दी के मौके पर कई तरह के मैथिली सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया हैं.

जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के पूर्व डीजीपी श्री गुप्तेश्वर पांडे भी शिरकत करेंगे खबर लिखे जाने तक कार्यक्रम स्थल पर भारी संख्या में कारीगर सजावट को अंतिम रूप देने में जुटे हुए थें।।

Spread the love