लक्ष्मीनियां में ग्राम सभा आयोजन कर स्थाई एवं निगरानी समिति का गठन।।
डेस्क, सुपौल
छातापुर प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत लक्ष्मीनिया में बुधवार को ग्रामसभा के माध्यम से ग्राम पंचायत की सभी स्थाई समितियों का गठन किया गया। जिसका कार्य ग्राम पंचायत के सामान्य मार्गदर्शन, पर्यवेक्षण एवं नियंत्रण के अधीन कार्य करना होगा। जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत के मुखिया चांदनी कुमारी ने बताया कि बिहार पंचायती राज अधिनियम 2006 की धारा 50 के अंतर्गत ग्राम पंचायत के सभी 6 समितियों का गठन किया गया है। जिसमें रोजगार समन्वय एवं वित्त समिति, उत्पादन समिति, सामाजिक न्याय समिति, शिक्षा समिति, लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं ग्रामीण स्वच्छता समिति एवं लोक निर्माण समिति है। उन्होंने बताया कि स्थाई समिति के गठन करने से पंचायत में व्याप्त सभी तरह की समस्याओं का निदान सही ढंग से हो पाएगा। जो भी समस्याएं निकल कर सामने आएंगी, उनके निदान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। जो पंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए अति महत्वपूर्ण है। इस दौरान योजना समन्वय और वित्त समिति का पदेन अध्यक्ष ग्राम पंचायत का मुखिया, सचिव ग्राम पंचायत सचिव, अनिवार्य महिला सदस्य इंदु देवी, अनिवार्य सदस्य गिरानंद पासवान एवं अमरेंद्र कुमार राय को बनाया गया। उत्पादन समिति के अध्यक्ष वार्ड सदस्य राजीव झा, सचिव किसान सलाहकार बलराम दास, महिला सदस्य के रूप में अर्चना कुमारी, अनिवार्य सदस्य के रूप में विजेंद्र नारायण सरदार एवं धौलू राम को बनाया गया। सामाजिक न्याय समिति के अध्यक्ष पंचायत के उप मुखिया वीरेंद्र यादव, सचिव विकास मित्र रंजीत कुमार राम, महिला सदस्य डायरानी देवी, अनिवार्य सदस्य के रूप में प्रभु पासवान और सलाम खान बनाया गया। शिक्षा समिति का अध्यक्ष रौशन कुमार झा, सचिव उच्च विद्यालय लक्ष्मीनिया के प्रधानाध्यापक संजीव कुमार झा, महिला सदस्य ज़ाहिदा खातून, अनिवार्य सदस्य अजय राठौर एवं मो जिब्रान बनाया गया। लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं ग्रामीण स्वच्छता समिति के अध्यक्ष शिवकांत मुखिया, सचिव आशा ममता देवी, सदस्य आधिया प्रवीण, जमील अख्तर एवं मो शाहिद खान को बनाया गया। वही लोक निर्माण समिति के पदेन अध्यक्ष ग्राम पंचायत मुखिया, सचिव पंचायत सचिव, सदस्य के रूप में पंचायत के सभी वार्ड सदस्य होंगे।
मौके पर पंचायत सचिव सुभाष कुमार शर्मा, कार्यपालक सहायक अमित कुमार श्रीवास्तव, विकास मित्र रंजीत कुमार राम, रोजगार सेवक वरुण कुमार, मुखिया प्रतिनिधि रौशन झा, सभी वार्ड सदस्य एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

