जय श्री राम के नारों से भक्तिमय हुआ फारबिसगंज

दिवाकर कुमार/अररिया

फारबिसगंज : रामनवमी को लेकर फारबिसगंज में कड़ी सुरक्षा के बीच विशाल रामरथ शोभायात्रा यात्रा निकाली गई। इस विशाल रथयात्रा में करीब पचास हजार सनातनी लोगों ने भाग लिया।

इस रामरथ यात्रा में हिंदू संगठन के कई दल शामिल हुए जिसमे पिछले बार की अपेक्षा इस बार महिलाओं ने  बढ़ चढ़कर इस रथ यात्रा में भाग लिया।  इस रथ यात्रा को लेकर युवाओं ने भगवे रंग का ड्रेस पहनकर पूरे जुलूस को भगवामय कर दिया।


भगवान श्री राम की विशाल प्रतिमा को रथ पर खड़ा किया गया था जिसे हजारों लोग रस्सी के सहारे खिंच रहे थे। यात्रा शहर के गोदना ठाकुरबाड़ी से निकलकर छुआपट्टी होते हुए दीनदयाल चौक, पोस्ट ऑफिस एवं सदर रोड से गुजरते हुए पुनः गोदना ठाकुरबारी में विराम लिया। इस रथ यात्रा में दर्जनों की संख्या में घुड़सवार व ढोल नगारे वाले शामिल थे जो कि यात्रा की शोभा में चार चांद  लगाए थे।रथ के आगे दर्जनभर घुड़सवार अगुवाई कर रहे थे। वही एक रथ में भगवान राम व माता सीता का स्वरूप सवार थे।रथ यात्रा में आदिवासियों के द्वारा पारंपरिक नृत्य करते हुए मगन नजर आ रहे थे।


वही  पुलिस अधीक्षक,जिलाधिकारी  सहित एसडीओ,एसडीपीओ,फारबिसगंज थानाध्यक्ष सुरक्षा व विधि व्यवस्था के लिए रथयात्रा में साथ शिरकत कर रहे थे।

Spread the love