अररिया : मिशन परिवार विकास अभियान की सफलता के लिए जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा सिविल सर्जन ने किया रवाना ।

अररिया डेस्क।

अररिया : जिले में मिशन परिवार विकास अभियान की सफलता एवं अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से आज समाहरणालय परिसर से उप विकास आयुक्त श्री मनोज कुमार एवं सिविल सर्जन डॉ विधानचंद्र सिंह सहित अन्य के द्वारा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर सभी एमओआईसी, बीएचएम, सदर अस्पताल के अधीक्षक, डीएमएनई सहित सहयोगी संस्था के प्रतिनिधि मौजूद थे। इससे पूर्व सिविल सर्जन की अध्यक्षता में डीआरडीए सभागार में बैठक हुई। जिसमें अभियान के विभिन्न चरणों की सफलता की रणनीति तैयार की गयी। बैठक के दौरान बताया गया कि दो चरणों में अभियान संचालित होगा। जिले में 05 से 24 सितंबर के बीच परिवार विकास अभियान चल रहा है। 05 से 11 सितंबर तक पहले चरण में दंपत्ति संपर्क पखवाड़ा व 12 से 24 सितंबर के बीच परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जायेगा। आम लोगों को इस दौरान छोटे परिवार के महत्व की जानकारी दी जायेगी तथा योग्य दंपतियों को परिवार नियोजन के स्थायी व अस्थायी साधनों के बारे में बताया जाएगा।

Spread the love