नीट की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, हरिराहा मुखिया ने किया सम्मानित

रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

नीट की परीक्षा में सफलता के परचम लहराने पर हरिराहा पंचायत निवासी छात्र अमित कुमार को सम्मानित करने के लिए पंचायत सरकार भवन में हरिराहा पंचायत मुखिया खुशबू कुमारी और समाजसेवी विकास कुमार टुनटुन की अध्यक्षता में एक सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजन किया गया।
इस दौरान मुखिया खुशबू कुमारी एवं समाजसेवी टुनटुन यादव ने अमित को सम्मानित कर उज्जवल भविष्य की कामना की। मुखिया ने कहा कि अमित ने हरिराहा पंचायत सहित जिले का नाम रोशन किया है। कहा कि जरूरी संसाधनों के अभाव के बावजूद अमित ने नीट की परीक्षा में बेहतर अंक लाकर ऐसे हजारों बच्चों के लिए प्रेरणा स्रोत बने हैं। उनकी सफलता पर रघुवीर भगत, अर्जुन सिंह, रामी भारती, अमरेंद्र यादव, सरपंच सुशीला देवी सहित कई शिक्षाविदों ने उन्हें सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व उपमुखिया नंदकिशोर साह के द्वारा किया गया। हरिराहा पंचायत निवासी उपेंद्र मंडल एवं आशा कार्यकर्ता चंद्रमा देवी के पुत्र पंकज कुमार ने नीट 2023 की परीक्षा में 636 अंक लाकर इस क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अमित ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को देते हुए कहा कि वे डॉक्टर बनने के बाद देश व अपने समाज का सेवा करेंगे।

Spread the love