हथियार सहित पकड़े गए पाँच अपराधी,राघोपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता”

विकास आनन्द , सिमराही बाजार

राघोपुर पुलिस को गुरुवार संध्या करीब 07बजे छापेमारी/संध्या गश्ती में तीन मोटरसाइकिल पर सात की संख्या में सवार अपराधकर्मी किसी घटना को अंजाम की तैयारी के दौरान हथियार से लैश हाथ लगा। सभी अपराधी राघोपुर गद्दी सड़क में गद्दी विद्यालय के पास से पकड़े गए।तीन मोटरसाइकिल में से एक मोटरसाइकिल पर दो अपराधी अँधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा बाक़ी दो मोटरसाइकिल पर पाँच युवा अपराधी हथियार सहित पकड़े गए।

घटना की जानकारी देते हुए राघोपुर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी बताते हैं कि दिनाँक 20/01/21 के संध्या गुप्त सूचना के आधार पर खुद औए सब इंस्पेक्टर रामराज सिंह,अरुण कुमार सहित प्रीतम लाल, किशोरी मंडल, विष्णुदेव मेहता, विशुनदेव यादव सहित विशेष समकालीन छापेमारी अभियान के तहत पिछले दिनों हुई लूट की घटनाओं के मद्देनजर राघोपुर गद्दी के तरफ गुप्त सूचना के तहत गया था जहाँ कि अपराधियों को आपराधिक घटना को अंजाम देने से पूर्व ही पकड़ लिया गया है।

विशेष समकालीन छापेमारी अभियान के तहत पकड़े गए अपराधियों में सुमन कुमार, वार्ड नं08,राघोपुर थाना के धरहरा निवासी हैं,निर्मल पासवान, वार्ड नं09,राघोपुर थाना के पिपराही निवासी हैं,नीरज कुमार, पिपरा थाना के केशवनगर निवासी हैं,राजू कुमार, पिपरा थाना के गढ़िया निवासी हैं,राजेश कुमार राघोपुर थाना के दहिपोरी निवासी हैं,जय नारायण मंडल पिपरा थाना के दुबियाही निवासी हैं। पकड़े गए अपराधी में से नीरज कुमार और राजेश कुमार के पास से लोहे का लोडेड देसी कट्टा और कारतूस बरामद हुआ है। ज्ञात है कि पिछले दिनों हुई आपराधिक घटनाओं के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक सुपौल के द्वारा एस आई टी टीम का गठन बीरपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में किया गया था।बीरपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार मिश्रा द्वारा बताया गया है कि गठित टीम के द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही अन्य मामलों का भी उदभेदन कर लिया जाएगा। फिलहाल पकड़े गए सभी अपराधियों को पुलिस अधीक्षक सुपौल के पास ले जाया गया है जहाँ कि संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर बताया गया है पकड़े गए सभी अपराधियों की संलिप्तता पिछले दिनों गनपतगंज बाजार में हुई किराना व्यवसायी के लूटकांड में बतायी गयी है।

Spread the love