सैफगंज/फॉर्बिशगंज: उप सरपंच पर हुआ जानलेवा हमला , प्राथमिकी।

डेस्क बिहार

अररिया : फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र के सैफगंज पंचायत के उपसरपंच अजय ठाकुर के ऊपर जानलेवा हमले का मामला प्रकाश में आया है। मामले को लेकर पीड़ित उपसरपंच ने फारबिसगंज थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है ।दिए आवेदन के माध्यम से उपसरपंच अजय ठाकुर ने बताया कि मैं और  सरपंच रामानंद पासवान एवं न्याय मित्र राजीव यादव के साथ पंचायत करके आ रहे थे आने के क्रम में मधुसूदन के घर के निकट मेरा लड़का प्रिंस कुमार उम्र करीब 10 वर्ष मेरे मोटरसाइकिल के पास  मोबाइल देख रहा था तभी रोशन कुमार पिता शैलेंद्र कुमार साह आ रहे थे आने के क्रम में मेरे लड़के का पैर गलती से रोशन कुमार को लग गया ।रोशन कुमार ने मेरे लड़के को 5-6 थप्पड़ लगा दिया ।इस बात पर मैं रोशन कुमार को समझाने गया तो सागर कुमार साह   पिता शैलेंद्र कुमार वार्ड नंबर 4 दोनों आकर मुझे गाली गलौज करते हुए मेरे ऊपर लोहे की रॉड से हमला कर दिया ।इसी बीच जितेंद्र कुमार साह, रूपेश कुमार साह  एवं अन्य दो तीन व्यक्ति मिलकर मेरे कॉलर को पकड़कर मुक्का फैट एवं लात से अंधाधुन मारने लगा। जिसके बाद आस पास के लोग आ कर मामला को शांत करवाया पर उक्त लोगो ने कहा कि अगर पुलिस में शिकायत किया तो जान से मार देंगे ।

इस बाबत फारबिसगंज थानाध्यक्ष निर्मल यादवेंन्द्रू ने बताया कि उपसरपंच के द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

Spread the love