वाहन चेकिंग के दौरान वसूला जुर्माना।।

अमृत सागर झा,बलुआ बाजार

भीमपुर पुलिस ने बुधवार को थाना क्षेत्र के चैनपुर बड़ी नहर केनाल पर सघन चेकिंग अभियान चलाया । पुलिस वाहन चेकिंग के दौरान वाहन चालकों में हड़कंप का माहौल बना रहा । वाहन चालक अपने वाहन को लेकर इधर उधर पतली गली से जाने का रास्ता ढूढ़ते दिखे । वाहन चेकिंग के दौरान बाइक की कागजात , हेलमेट , इंसोरेंस पेपर , आरसी बुक , पॉलसन पेपर सहित बाइक की डिक्की की तलाशी ली गई ।वाहन चेकिंग के दौरान जिनके पास कागजात सहित लाइसेंस नही रहने उनसे चलान काटकर फाइन भी किया गया । वहीं फाइन नहीं भरने वाले वाहन को थाना ले जाया गया । इस संदर्भ में जानकारी देते थाना अध्यक्ष रमाशंकर कुमार ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निदेश पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया । बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान 15 हजार रूपये का जुर्माना राशि वशूल किया गया । बताया कि बड़ी नहर केनाल के रास्ते शराब कारोबारी एव अन्य प्रतिबंधित सामान जाने की जाने सूचना मिल रही थी । कहा कि कुछ बाइक चालक अपने वाहन में गलत नंबर प्लेट का उपयोग कर शराब ढोने का भी काम करता है ऐसे वाहन चालकों पर कड़ी नजर रखा जा रहा है साथ ही वाहन की प्लेट नंबर व चेचिस नंबर की बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है ।

Spread the love