सड़क हादसे में पिता और पुत्र की मौत, किताब खरीदने जा रहे थे बाजार।

रिपोर्ट–शयामानंद सिंह भागलपुर

भागलपुर के कहलगांव थाना क्षेत्र से आ रही अमापुर गांव के समीप हाईवा की चपेट में आने से सड़क हादसे में पिता और पुत्र की मौत हो गई घटना की सूचना मिलते ही कहलगांव थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती दल बल के साथ पहुंचकर हाईवा को जप्त कर लिया है चालक मौके से फरार हो गया वही ग्रामीणों ने भागलपुर कहलगांव मुख्य मार्ग को जाम कर घंटो बवाल काटा वहीं मृतक की पहचान खरीक थाना क्षेत्र के अठगामा निवासी रवि शंकर निराला और उनके 14 वर्षीय पुत्र शुभम शास्त्री के रूप में की गई है , शुभम कहलगांव पकड़ तल्ला के सेंट जोसेफ स्कूल के साथ में कक्षा का छात्र था जो कहल गांव के एक निजी हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था,

अगली कक्षा के लिए वह अपने पिता के साथ किताबें लेने बाजार निकला था इसी क्रम में तेज रफ्तार से आ रही वाहन की चपेट में आने से पिता और पुत्र दोनों की मौत हो गई वहीं परिजनों ने बताया कि पिता अपने पुत्र को हॉस्टल से लेकर किताब खरीदने बाजार जा रहा था तभी तेज रफ्तार में आ रही हाईवा ने ठोकर मार दिया जहां दोनों की मौत हो गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय भागलपुर भेज दिया है।

Spread the love