जिलेभर में यूरिया और खाद की किल्लत से किसान परेशान
रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

राघोपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार सुबह से यूरिया और खाद को लेकर सैकड़ों किसानों की भीड़ उमड़ी। जिस कारण सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बलों की तैनाती की गई। हालांकि भीड़ के मुकाबले पुलिस बल बेबस दिखे। जिस कारण कई बार भीड़ आक्रोशित होकर प्रखंड मुख्यालय के गेट के सामने से गुजर रही एनएच 106 को जाम कर दिया। प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश जाहिर किया।
परेशान किसानों ने बताया कि कई दिनों से यूरिया और खाद को लेकर जगह-जगह भटक रहे हैं। लेकिन पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध नहीं किया जा रहा है। कई जगहों पर धड़ल्ले से यूरिया की कालाबाजारी हो रही है। कई दुकानों पर लाचार लोगों से यूरिया खरीद में मनमानी रेट वसूल किया जा रहा है। बावजूद प्रशासन तमाशबीन बनी हुई है।
लोगों ने बताया कि यूरिया मिलने की सूचना पर देर रात से ही वह लाइन में खड़े हैं। अब काउंटर खुलने के बाद तालमेल वाले लोगों को गुप्त तरीके से यूरिया बिक्री किया जा रहा है।
लोगों ने डीएम से यूरिया और खाद की कालाबजारी करने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की मांग की।

