चम्बल फ़र्टिलाइज़र कम्पनी के किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम में नए तकनीक और निदान बताया गया 

रिपोर्ट:-विकास आनन्द, कैम्प अररिया .

आज के परिवेश में जहाँ खेती चुनौतीपूर्ण कार्य हो गया है और अन्नदाता कहे जाने वाले किसान ख़ुद को अकेला महसूस कर रहे है, इस विपरीत परिस्थितियों में भी भारत की अग्रणी उर्वरक विनिर्माता कंपनी चम्बल फ़र्टिलाइज़र के द्वारा खरीफ और रबी फसल में किसानों को नई तकनीक से खेती, खरपतवार नियंत्रण और विभिन्न कीट व्याधियों और विभिन्न रोगों से निदान हेतु  अररिया जिले के मुख्यालय प्रखंड के रामपुर कतरकटी गांव में सैकड़ो किसानों और कृषि विशेषज्ञ के साथ किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया।

आयोजित किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि संबंधी नई तकनीक, संतुलित उर्वरक का प्रयोग और कृषि कार्य में आने वाले विभिन्न समस्याओं पर चर्चा कर उनके निदान के बारे में किसानों को बताया गया। चम्बल फर्टिलाइजर एंड केमिकल लिमिटेड के एरिया मैनेजर एच.एम. सिंह जी ने बताया कि यह किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम संतुलित फसल पोषण, फसलों में खरपतवारों, रोगों और कीटों के प्रकोप से बचाव एवं नियंत्रण के विषय पर आधारितहै। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में रसायनों तथा उर्वरकों का समुचित प्रयोग, उसकी सही खुराक और सही समय की चर्चा की गई, जो कि माननीय प्रधानमंत्री की दूरगामी सोच किसानों की आय दोगुनी करने की ओर है।

इस किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम में चंबल फर्टिलाइजर एंड केमिकल लिमिटेड के सहायक प्रबंधक वासुदेव द्विवेदी, कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि विज्ञानी डॉ दयानिधि चौबे एवं चंबल फर्टिलाइजर के फुटकर विक्रेता मेसर्स रहमत खाद बीज भंडार के प्रोपराइटर गुलाम मुवस्सीर एवं आसपास के कई प्रगतिशील किसान सहित सैकड़ो किसान अपने अपने समस्याओं के साथ शामिल हुए और प्रशिक्षण में शामिल होकर लाभान्वित महसूस किए।

Spread the love