थाना अध्यक्ष राघव शरण को दी गई विदाई।
रिपोर्ट विमल भारती सरायगढ़ भपटियाही सुपौल

भपटियाही थाना में पिछले ढाई वर्षों से कार्यरत रहे थाना अध्यक्ष राघव शरण का करजाइन थाना के लिए स्थानांतरण कर दिया गया। सोमवार को स्थानांतरित थाना अध्यक्ष राघव शरण को भपटियाही थाना परिसर में एक समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। इस अवसर पर नए थाना अध्यक्ष सुमन कुमार अंचला अधिकारी पिंटू कुमार चौधरी प्रमुख विजय कुमार यादव भपटियाही पंचायत मुखिया विजय कुमार यादव सुरेश प्रसाद सिंह जदयू प्रखंड अध्यक्ष सूर्यनारायण मेहता बीएन कॉलेज भपटियाही के प्राचार्य सूर्यनारायण मेहता सुभाष यादव नवीन कुमार सुशील कुमार मोदी मोहम्मद जाकिर मोहम्मद अलाउद्दीन मुकेश कुमार मेहता विजय कुमार सिंह नारायण रजक रूपेश कुमार सिंह ओम नारायण सहित भपटियाही थाना के सभी सहायक अवर निरीक्षक पुलिसकर्मी पूरे थाना क्षेत्र के चौकीदार दफादार तथा विभिन्न पंचायत के मुखिया पंचायत समिति सदस्य वार्ड सदस्य आदि शामिल थे। विदाई समारोह में प्रमुख ने कहा कि थाना अध्यक्ष राघव शरण ने ढाई वर्ष के कार्यकाल में काफी सराहनीय कार्य किया। मुखिया विजय कुमार यादव ने थाना अध्यक्ष राघव शरण के कार्यकाल को काफी सराहा। अन्य वक्ताओं ने भी थाना अध्यक्ष के द्वारा किए गए कार्य की सराहना की तथा नए थाना अध्यक्ष का स्वागत किया।

