बारिश के मौसम में हरेक साल सड़क पर जलजमाव और कीचड़ के समश्या से जूझ रहे है, ग्रामीण।।

अमृत सागर झा,बलुआ बाजार

जहाँ एक और सरकार सात निश्चय योजना के तहत पंचायत के हरेक वार्डो में पक्की सड़क बनानें का दावा कर रही है।वही मॉनसून शुरू होते ही ग्रामीण सड़को पर जलजमाव और कीचड़ सरकार के इस दावे का पोल खोल रही है।ताजा मामला बसंतपुर प्रखण्ड के विशनपुर शिवराम पंचायत के वार्ड 09 स्थित सड़क का है।जहाँ बारिश के मौसम में हरेक साल सड़क पर जलजमाव हो जाता है।जिससे वहाँ पर रह रहे सैकड़ो ग्रामीणों के सामने आवागमन को लेकर समश्या उत्पन्न हो जाती है।शनिवार को ग्रामीण ने सड़क पर लगे घुटनो भर पानी में उतरकर जनप्रतिनिधि और अधिकारी के खिलाफ आक्रोश जताया।आक्रोश जता रहे ग्रामीण वार्ड सदस्य प्रभु साह शुभक लाल सरदार,सत्यनारायण सरदार,कुलानंद सरदार,महेश सरदार।उमेश सरदार, गणेश सरदार,तरानंद सरदार, पारो देवी,रीना देवी,वीणा देवी,द्रोपदी देवी आदि ने बताया कि वार्ड 09 स्थित सरदार टोला में सड़क पर हरेक साल बारिश के मौसम दौ से तीन फीट तक पानी जमा हो जाता है।

बताया कि ग्रामीणों को मुख्य मार्ग तक जाने के लिए यही सड़क एक मात्र विकल्प है।बताया कि ग्रामीणों को इसी पानी से होकर आना जाना पड़ता है।बताया की अभी बारिश के मौसम में कोई बीमार पड़ जाता है उसे कंधे पर लादकर मुख्य सड़क तक लाना पड़ता है।बताया कि सबसे ज्यादा समस्या नोनिहालो को लेकर होती है।बताया कि बगल में आंगनवाड़ी केंद्र है।जिसमे छोटे छोटे बच्चे पढ़ने के लिए आते है।लेकिन सड़क पर जलजमाव होने के कारण बच्चे केंद्र तक नही पहुँच पा रहे है।बताया की इस समस्या को लेकर कई बार जनप्रतिनिधि और अधिकारी से भी शिकायत किया लेकिन अब तक किसी ने कोई ध्यान नही दिया है।वही बीडीओ कुमार मनीष भारद्वाज ने बताया कि हम पंचायत सचिव से डिटेल पता करते है।जो समाधान होगा वो किया जाएगा।

Spread the love