ईoअनुराग जायसवाल बने भाजपा सुपौल के ट्रस्ट विभाग संयोजक

विकास आनन्द, सुपौल

भाजपा सुपौल जिला स्तरीय बैठक मे सिमराही नगर पंचायत निवासी अनुराग जायसवाल को भाजपा सुपौल जिलाध्यक्ष रामकुमार राय, तीनों जिला महामन्त्री एवं सभी भाजपा कार्यकर्ताओ की मौजूदगी में जिला संयोजक ट्रस्ट विभाग भाजपा सुपौल के पद के लिए औपचारिक घोषणा हुई। इस मौके पर भाजपा सुपौल के सभी वरीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ई अनुराग के उज्जवल भविष्य की कामना की। मौके पर ई अनुराग जायसवाल ने कहा कि में पार्टी के दिए गए पद की गरिमा को बरकरार रखूँगा और निष्ठा पूर्वक काम करूंगा। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष राम कुमार रॉय सहित जिला महामन्त्री मनोज सिंह, ,जिला महामन्त्री सुरेश यादव, जिला महामन्त्री कुनाल ठाकुर, छातापूर प्रभारी बैद्यनाथ भगत, सुमन झा, मनोज पाठक, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अर्चना कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष गौरी भगत, मुकेश कुशवाहा, महामाया चौधरी, नलिन जायसवाल, केशव कुमार , सुशील कर्ण, राधेश्याम मेहता, विशाल जायसवाल आदि दर्जनों पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Spread the love