परसरमा मोड़ पर अनियंत्रित बाइक की ठोकर से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल
रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर
राघोपुर थाना क्षेत्र के फिंगलास पंचायत स्थित परसरमा मोड़ पर सोमवार की शाम एक अनियंत्रित बाइक चालक ने एक बुजुर्ग को जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बुजुर्ग को एक निजी अस्पताल में ईलाज चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत सिमराही के दीनादास टोला वार्ड 2 निवासी बिशन बाबा 65 वर्ष फिंगलास पंचायत के इमामगंज से एक दल में शामिल होकर पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी क्रम में परसरमा मोड़ पर पीछे से एक अनियंत्रित बाइक ने उसे ठोकर मार दिया। घटना के बाद ठोकर की आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने बाइक सहित एक सवार को बंधक बना लिया है। हालांकि बाइक चालक फरार होने में सफल हो गया। वही लोगों ने घायल बुजुर्ग को ईलाज के लिए एक निजी अस्पताल सिमराही में भर्ती कराया,
जहां घायल बुजुर्ग का उपचार जारी है। बुजुर्ग के पैर गंभीर रूप से जख्मी है। थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि घटना को लेकर जानकारी मिली है। आवेदन अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
——–

