दो डिसमिल जमीन के लिए बड़े भाई ने लिया छोटे भाई की जान दो की हालत गंभीर जांच में जुटी पुलिस
बीच बचाव करने आए दोनों बेटे को भी किया मार कर अधमरा
गांव में पसरा मातम परिजनों का रो रो कर हुआ बुरा हाल
तौसीफ अहमद,बारसोई कटिहार
मामला बारसोई प्रखंड अन्तर्गत चांदपारा पंचायत के कल्या नगर ग्वालटोली गांव का है जहां मंगलवार की सुबह तकरीबन 11:00 बजे की है मृतक मो० मनोवर आलम घर के बगल के खेत में कुछ काम से गया था खेत में अकेला देख उनके बड़ा भाई मो० नजीर तथा उनके परिवार के सभी लोगों ने उनपर अचानक हमला कर दिया तथा चीख पुकार की आवाज सुनकर मृतक मो० मनोवर के दोनो बेटों ने अपने पिताजी को बचाने के लिए दौड़ा तो उनके ऊपर भी धार दार हथियार से हमला कर दिया तथा बीच बचाव करने के लिए जितने भी लोग आ रहे थे उन सभी लोगों को दौड़ा दौड़ा कर मारने लगा । बीच बचाओ करने आए लोग भी डर से इधर उधर भाग कर अपनी जान बचाने लगे घटना स्थल पर मौजूद घर की महिलाओं तक को भी नहीं छोड़ा उन सभी को तब तक पिटता रहा जब तक लहूलुहान न हो गया था स्थानीय ग्रामीण बताते हैं कि पूर्व में ही इन दोनों भाइयों के बीच जमीनी विवाद का समस्या था जिसे पंचायती कर समस्या का समाधान भी हो गया था मगर उनके मन में क्या था यह हम नहीं जानते अचानक उनके परिवार के ऊपर हमला कर दिया जैसे ही घटना की सूचना बारसोई थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार को मिली उन्होंने दलबल के साथ घटनास्थल पर आकर घायल लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया जिसमें एक व्यक्ति की मौत इलाज के दौरान ही हो गया था तथा दो लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है एक व्यक्ति का इलाज कटिहार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है तथा दूसरे घायल को सिलीगुड़ी रेफर कर दिया है

