शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान :- 6 फरवरी के बाद बिहार में बच्चों के लिए खुल जाएंगे सरकारी व निजी स्कूल , लेकिन स्कूल प्रसासन को करना होगा कोरोना गाइड लाइन का पालन अन्यथा होगी कारवाई ।

बिहार पटना :-बड़ी खबर बिहार के छात्र-छात्राओं के लिए है ..सरकार 6 फरवरी के बाद स्कूल कॉलेज खोलने की अनुमति दे सकती है।इसकी जानकारी खुद राज्य के शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने दी है

शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि निजी स्कूल संगठन लगातार स्कूल खोलने की मांग कर रहें हैं.शिक्षा विभाग उनकी मांगो पर विचार कर रहा है.अभी 6 फरवरी तक के लिए कोरोना की गाइडलाइन जारी की हुई है और अगला गाइडलाइन जारी होने से पहले स्कूल को खोलने पर विचार किया जा रहा है.

ऐसा संभव है कि पहले उच्च वर्ग के छात्रों के लिए स्कूल कॉलेज खोलने पर निर्णय लिया जा सकता है और उसके बाद ही प्राथमिक स्कूल को खोलने पर विचार किया जाएगा

गौरतलब है कि हाल के दिनों में कोरोना संक्रमण की संख्या में लगातार कमी दर्ज की जा रही है।इसलिए सरकार कोरोना गाइडलाइन में ढील देते हुए शिक्षण संस्थानों के खोलने पर विचर कर रही है.

कोरोना संक्रमण की दर में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है. लगातार कोरोना के नये मरीजों की संख्या में कमी आ रही है. इसको देखते हुए इस बात की प्रबल संभावना जतायी जा रही है कि स्कूल 6 फरवरी से खुल जाएंगे.

स्कूल खोलने को लेकर निजी स्कूल संगठन की ओर से सरकार से मांग की गयी है. संगठन की माने तो स्कूल बंद होने से बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पा रही है, और ना ही उनका अभी तक सिलेबस पूरा हो पाया है. मार्च महीने में फाइनल एग्जाम होना है. जिसको देखते हुए स्कूल खोले जाने की मांग की गयी है.

संगठऩ ने सरकार के सामने यह भी तर्क रखा है कि बिहार में कोरोना संक्रमण की दर काफी कम हो गयी है. लगातार कोरोना के नये मरीजों की संख्या में गिरावट दर्ज की जा रही है. ऐसे में स्कूल खोलने की अनुमति दी जाना चाहिए. इन्होंने सरकार से मांग की है कि नये सेशन की शुरूआत और बच्चों की पढ़ाई को देखते हुए स्कूल खोले जाने की अनुमति दी जाए.

दरअसल, बिहार में 6 फरवरी तक कोविड गाइडलाइन्स का डेडलाइन है. कोरोना पर कंट्रोल के लिए सरकार की ओर से कई तरह के पाबंदियां लगायी गयी है. इन पाबंदियों के कारण ही बिहार में कोरोना इतनी जल्दी दम तोड़ने लगा है. ऐसे में निजी स्कूल संगठनों की ओर से स्कूल खोने जाने को लेकर मांग उठने लगी है.

 

 

 

 

Spread the love