टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर एनएच से नीचे पलटी, कोई हताहत नहीं।।

अमृत सागर झा,बलुआ बाजार

भीमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 57 पर रानीपट्टी नहर के समीप शुक्रवार की संध्या सिमराही की तरफ से फोरबिसगंज की ओर आ रही हुंडई कार की पीछे का टायर फटने से अनियंत्रित होकर एनएच से उतरकर खाई में पलट गई। जानकारी अनुशार डॉ एम सालिम जफर, डॉ एम तस्लीम और डॉ एई करीम अपने घर मधुबनी से सिलीगुड़ी परीक्षा देने अपने कार हुंडई वर्ना बीआर 10 एएफ 0214 से जा रहा थे। इसी क्रम में एनएच 57 रानीपट्टी नहर के समीप कार का पिछे का टायर फट जाने से कार अनियंत्रित होकर एक मोटरसाइकिल सवार को ठोकर मारते हुए एनएच के किनारे वन विभाग द्वारा लगाए गए पेड़ को तोड़ते हुए खाई में पलट गई।

जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा कार को सीधा कर कार अंदर फसे तीनों लोगों को बाहार निकाला गया,वही इस दौरान जख्मी हुए मोटरसाइकिल चालक को प्राथमिक उपचार के लिए प्रतापगंज पीएचसी भेजा, वही इस दुर्घटना में कार में सवार लोगो को मामूली चोट आई है,पर इस दुर्घटना में कार पुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

इस संदर्भ में जानकारी देते हुए भीमपुर थानाध्यक्ष रामशंकर कुमार बताते हैं कि दुर्घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जख्मी मोटरसाइकिल चालक को प्राथमिक उपचार के लिए प्रतापगंज पीएचसी भेजा,जहां मामूली चोट की वजह से प्राथमिक उपचार के बाद स्वस्थ है।।

Spread the love