प्रतापगंज: आग लगने से 42 परिवार हुए बेघर , 60 आशियानों को आग ने लिया अपने आगोश में ।
आशीष वर्मा , व्यूरो सुपौल

प्रतापगंज : गोविंदपुर पंचायत के घटहा वार्ड 10 में शुक्रवार की दोपहर भीषण अग्निकांड में 42 परिवार की पच्चास लाख की सम्पत्ति जलकर राख हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने का कारण सॉर्टसर्किट को बताया जा रहा है। लेकिन सही जानकारी किसी के पास नही है ।
बताया कि शार्टसर्किट से उठी चिंगारी ने देखते देखते हीं 60 आशियानों को जलाकर चालीस परिवार के सामने दुख का पहाड़ खड़ा कर दिया है।

जानकारी अनुसार आग ने सबसे पहले मो. युनूस के घर को अपने आगोश में लेकर अपना तांडव शुरू किया। जब तक लोग आग लगने के शोर को समझ पाते तब तक आग की तेज लपटों ने दर्जनों घर को अपने आगोश में ले लिया। आग की लपटों को तेज करने में पछूआ हवा ने भी घी का काम किया। इतना हीं नहीं आगजनी के बीच घरों से सिलेंडर के फटने से लोगों में अफरातफरी और भय का वातावरण बन गया। देखते ही देखते एक के बाद एक चार सिलेंडर के फटने से लोग डरे सहमे रहे। ग्रामीणों ने भीषण आग देख थाना को दमकल के लिए फोन किया। थानाध्यक्ष द्वारा प्रतापगंज, भीमपुर और वीरपुर से तीन दमकलों को घटनास्थल तक भेजवाया। जिससे ग्रामीणों के सहयोग से दमकलों ने आग पर कडी मशक्कत के बाद नियंत्रण पाया। लेकिन तब तक 42 परिवार के 60 घर सारे सामान के साथ जलकर राख हो गया। आग की भीषणता को देख पीडित परिवारों में कोहराम मच गया। भीषण अग्निकांड के कारण बयालीस परिवार खुले आसमान के नीचे आ गये हैं।

घटना की जानकारी मिलते हीं बीडीओ श्री राम पासवान, अंचल निरीक्षक राजकुमार चौधरी, पूर्व प्रमुख रमेश प्रसाद यादव, पंचायत की मुखिया इंदू देवी, सुरजापुर के पंसस सफीउल्लाह अंसारी, सुखदेव यादव, अभिषेक झा, अश्विनी कुमार झा, परमानन्द पुर पंचायत के मुखिया मो. एखलाक, कालीकांत झा आदि घटनास्थल पहूंचकर पीडित परिवारों को ढ़ाढस बंधाया। समाचार लिखे जाने तक अ़चल निरीक्षक पीडित परिवार की सूची बनाने में जुटे हुए थे।

