बेगूसराय : गंगा के कटाव से लोगो के बीच दहशत का माहौल, किसानों के फसल समा रहे है नदी में ।

बेगूसराय में एक बार फिर गंगा नदी का कटाव को लेकर लोगों में किसानों में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया। वही गंगा घाट की कटाई से जहां लगे खेतों का फसल लगातार गंगा में समा रहे हैं।वहीं इस को लेकर किसानों में हाहाकार मचा हुआ है। यह पूरा मामला तेघरा प्रखंड के आधारपुर पंचायत के अजेगर बोर तोड़ गंगा घाट किनारे की है। बताते चलें कि किसानों की सैकड़ों एकड़ में लगी गेहूं मक्का आलू की फसल इन दिनों गंगा के भीषण कटाव के गंगा नदी में समा रहे हैं।वही इस कटाव से किसानों की आंखों के सामने गंगा में समा रहे हैं। इससे किसानों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लहलहाती फसल के कटाव और गांव में खतरा से नाराज किसानों और ग्रामीणों ने इसको लेकर विरोध प्रदर्शन कर गंगा कटाव निरोधी कार्य चलाने की भी मांग कर रहे हैं। गंगा में भीषण कटाव को लेकर अधिकारी भी मानते हैं कि जिस तरीके से कटाव हो रहा है। ऐसी स्थिति में कटाव निरोधी कार्य चलाना मुश्किल हो रहा है। अधिकारियों ने बताया कि गंगा के कटाव से ग्रामीणों में भय का माहौल है और लोग रात को जगने को भी मजबूर हैं।
अधिकारियों के द्वारा फ्लड विभाग जिला प्रशासन के बरिए अधिकारियों को इसकी सूचना लगातार दी जा रही है। किसानों ने कहा कि गंगा में लगातार कटाव से उनके फसल लगातार गंगा में गिर रही है। जिससे किसानों के सामने भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो जाएगा। गंगा में कटाव इतनी तेजी से फैल रहा है तो जल्दी ही गांव के नजदीक खतरा उत्पन्न हो जाएगा। आप तस्वीरों में भी देख सकते हैं कि लहलहाती फसल गंगा के भीषण कटाव में गंगा में कट कट के गिर रही है और लोग मजबूरन गेहूं की फसल को काट काटकर चारे में उपयोग करने को मजबूर हैं।

Spread the love