राघोपुर रेलवे स्टेशन का डीआरएम ने किया निरीक्षण

रिपोर्ट/ ब्रजेश कुमार के साथ सुरेश कुमार सिंह सिमराही राघोपुर


प्रखंड क्षेत्र के राघोपुर रेलवे स्टेशन का बुधवार को समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम विनय श्री वास्तव ने निरीक्षण किया। इस दौरान वह स्पेशल ट्रेन से राघोपुर पहुंचे।


प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि वह सकरी से बुलदेनखंड तक रेल खंड की जांच कर रहे हैं। इस बीच राघोपुर फारबिसगंज और राघोपुर सहरसा तक अब तक ट्रेन नहीं चलने पर कहा कि अभी विद्युतीकरण कार्य चल रहा है। कुछ जगहों पर जरूरी काम किए जा रहे हैं।
कार्य पूरा होते ही ट्रेन चलाई जाएगी।


इस दौरान स्थानीय लोगों मयंक वर्मा, उमेश कुमार गुप्ता, सागर यादव, क्रांति यादव, प्रशांत वर्मा, अभिषेक राणा सहित दर्जनों लोग मौजूद थे वही स्थानीय लोगों द्वारा राघोपुर से अलग-अलग जगहों के लिए लंबी दूरी की ट्रेन चलाने के लिए एक ज्ञापन सौंपा।
निरीक्षण के दौरान सैकड़ों लोगों की मौजूदगी रही।
————–

Spread the love