सिमराही में दो बाइकों की हुई भीषण टक्कर में चालक गंभीर रूप से जख्मी
रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर
राघोपुर थाना क्षेत्र के मझौआ के समीप एनएच 57 पर शुक्रवार दोपहर को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक ने पीछे से दूसरे बाइक को ठोकर मार दिया। घटना में दूसरा बाइक चालक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार निर्मली थाना क्षेत्र के कुनौली वार्ड 1 निवासी मोहम्मद निजामुद्दीन किसी काम को लेकर फारबिसगंज गया था। वापस अपने घर लौट रहा था। इसी क्रम में मझौआ के समीप पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक ने उसे जोरदार ठोकर मार दिया। जिस कारण वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी बाइक चालक फरार बताया जा रहा है। इधर, मामले में थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि घटना को लेकर फिलहाल किसी तरह का आवेदन नहीं मिला है। जांच कर आवेदन अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

