4200 बोतल नेपाली शराब सहित, पिकअप वैन पकड़ा, ड्राइवर फरहान।।
अमृत सागर झा के साथ सोनू आलम , भीमपुर
बिहार में शराब माफिया जितनी तेजी से शराबी की सप्लाई कर रहे हैं,पुलिस उनकी ही सख्ती से अवैध शराब को जब्त कर रही हैं। भीमपुर पुलिस ने शुक्रवार सुबह गश्ती के क्रम में एक पिकअप बीआर 50 सी 1539 से नेपाली शराब की बड़ी खेप को जब्त किया। शुक्रवार सुबह 4 बजे पुलिस एनएच 57 पर गश्त कर रही थी। इसी क्रम में एक पिकअप को पुलिस ने जब सक के आधार पर रोकना चाहा तो चालक पिकअप लेकर तेज रफ्तार में भागने लगा। जिसके बाद भीमपुर पुलिस ने पिकअप का पीछा किया। लगभग दो घंटे के बाद पुलिस को पिकअप नरपतगंज के पास सड़क पर खड़ा मिला। पुलिस ने पिकअप की तलाशी ली तो बड़ी मात्रा में नेपाली शराब मिली।

तेज रफ्तार में चलने से पिकअप का पीछे का एक चक्का खुला हुआ था। वहीं चालक पुलिस गाड़ी को आती देख पुलिस की आंख में धूल झोक कर मकई खेत में फरार हो गया।। इसके बाद पुलिस ट्रैक्टर की मदद से पिकअप सही शराब को थाना ले आई। थानाध्यक्ष की मौजूदगी में जब बोरा को खोला गया तो उसमें से 4200 बोतल नेपाली दिलवाले 300 एमएल वाला शराब बरामद हुआ। इधर इस संबंध में जानकारी देते हुए भीमपुर थानाध्यक्ष रामशंकर कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 57 पर शुक्रवार सुबह गश्ती के दौरान शक के आधार पर जब एक पिकअप बीआर 50 सी 1539 को पुलिस द्वारा रोकने की कोशिश की गई, बिना रुके पुलिस के चुंगल से भागने लगा। जिसके बाद पुलिस द्वारा पीछा करने पर नरपतगंज के करीब जब पिकअप को पकड़ा गया। जिसके बाद वाहन की जांच के दौरान उसे शराब बरामद हुआ,वहीं वाहन चालक गाड़ी छोड़ मकई के खेत में भाग गया। जांच के बाद पिकअप से 4200 नेपाली दिलवाले शराब 300 एमएल बरामद हुआ है। मद्य निषेध अधिनियम 2016 के तहत अज्ञात शराब व्यापारी सहित गाड़ी पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

