
“वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान का पद ग्रहण किये डॉ मनोज कुमार,केवीके राघोपुर में गर्मजोशी से स्वागत”
रिपोर्ट:-विकास आनन्द, के साथ सुरेश सिंह , राघोपुर
★जलवायु अनुकूल कृषि जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
★शून्य विधि से मूँग खेती और उन्नत मडुआ खेती का भ्रमण कराया गया
भारत सरकार की संस्था सुपौल जिले के राघोपुर स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र के सबसे बड़े पद वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान के पद पर डॉ मनोज कुमार ने ग्रहण किया। डॉ मनोज कुमार इसके पूर्व से ही केवीके राघोपुर में विषय वस्तु विशेषज्ञ शस्य वैज्ञानिक के पद पर रहकर पिछले कई वर्षों से सुपौल जिले के किसानों के बीच वैज्ञानिक खेती सहित कृषि के विभिन्न विषयों पर जानकारी प्रदान किया करते रहे हैं।
वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान केवीके संस्था में सबसे बड़ा पद होता है और आज सैकड़ो प्रगतिशील किसानों और जनप्रतिनिधियों के बीच इस पद की कुर्सी ग्रहण करते समय डॉ मनोज कुमार भावुक दिखे और कुर्सी ग्रहण करने से पहले उपस्थित सभी किसानों को हाथ जोड़कर शुक्रिया अदा किया। इसके पूर्व केवीके सभागार में जिले के प्रतापगंज प्रखण्ड प्रमुख प्रतिनिधि रमेश कुमार यादव की अध्यक्षता और मधुबनी पंचायत के मुखिया सुनील कुमार झा, किसान नेता परमेशरी सिंह यादव की मौजूदगी में जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम के अंतर्गत मोटा/पोषक अनाज(मिलेट्स) पर जिले के सैकड़ो प्रगतिशील किसानों को एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के बाद वरीय वैज्ञानिक डॉ मनोज कुमार के द्वारा शून्य जोत विधि द्वारा मूँग की उन्नत खेती तथा मडुआ की बेहतर खेती हेतु उन्नत पौधशाला का भ्रमण कराकर किसानों को करो, सीखो और सिखाओ के अवधारणा के आधार पर किसानों को प्रेरित किया गया। किसानों को संबोधित करते हुऐ डॉ मनोज कुमार ने बताया कि उनकी पहली प्रथिमिकता सुपौल जिले के खाली पड़े बाग बगीचों में हल्दी की उन्नत खेती करके उसे पाउडर बनाकर आमदनी प्राप्त करना, जिससे कि बगीचे का फलन भी बढ़ेगा। डॉ मनोज कुमार को केवीके वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान के पद पर आसान ग्रहण करने पर किसानों में हर्षोल्लास का माहौल दिखा। प्रतापगंज प्रखण्ड के पूर्व प्रमुख रमेश कुमार यादव ने फूल गुलदस्ता और शाल ओढ़ाकर डॉ मनोज का अभिवादन किया।
केवीके राघोपुर के सभी प्रशिक्षु छात्र,कर्मियों ने भी अपने नए अधिकारी का गर्म जोशी से स्वागत किया। इस मौके पर रामकुमार मेहता, मित्तन यादव,बेचन पासवान,शेषनाथ सिंह, रामचन्द्र मंडल,अमरेन्द्र सिंह,मो अनीस हैदर, मो सलाउद्दीन, सुशील गोइत, विद्यानंद साह, वरुण ठाकुर,निरंजन ठाकुर सहित जिले के विभिन्न पंचायतों से सैकड़ों प्रगतिशील किसान उपस्थित थे।