“झारखण्ड लोक सेवा आयोग में चयनित हो डॉ. आशुतोष झा ने बढ़ाया राघोपुर प्रखंड का मान”
विकास आनन्द, राघोपुर
**********
राघोपुर प्रखंड के फिंगलास ग्राम, वार्ड सं. 9 के निवासी श्री सर्वनारायण झा का पौत्र व श्री सतीश कुमार झा एवं निर्मला झा के पुत्र डॉ. आशुतोष कुमार ने झारखण्ड लोक सेवा आयोग के तहत रांची विश्वविद्यालय में भूगोल विषय में सहायक प्राध्यापक के पद (क्लास ‘ए’ गजेटेड) पर चयनित हो राघोपुर प्रखंड एवं इस प्रदेश का मान बढ़ाया है। इसी वर्ष के 1 अप्रैल व 8 मई को हुए साक्षात्कार का परिणाम आयोग ने 11 मई की शाम को अपने वेबसाइट पर प्रकाशित की जिसमें डॉ कुमार (रजिस्ट्रेशन न. 18481018) को उच्च अंक प्राप्त होने के कारण रांची विश्वविद्यालय आवंटित की गयी। डॉ. कुमार पटना विश्वविद्याल से स्नातक और देश के श्रेष्ट संस्थानों में एक काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बी एच यू) से भूगोल विषय में रीजनल प्लानिंग एंड डेवलपमेंट में विशेषज्ञता के साथ स्नातकोत्तर व डॉक्ट्रेट की उपाधि हासिल कर देश के दो प्रतिष्ठित केंद्रीय संस्थानों में उच्च शिक्षा के विकाश हेतु अपनी सेवा दे चुके हैं। शुरू से ही प्रसाशनिक सेवा से इतर उच्च शिक्षा में स्तरीय सुधार और गुणवत्ता परक सेवा देने के लिए तत्पर डॉ. कुमार का चयन 2016 में केंद्रीय लोक सेवा आयोग के तहत पोर्ट ब्लेयर स्थित जवाहरलाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय पी जी कॉलेज में हुआ जहाँ स्वास्थ्य समस्याओं के कारण 2 साल सेवा देने के उपरांत डॉ. कुमार ने रिजाइन दे दिया । 2018 में ही इनका चयन एक अन्य केंद्रीय प्रतिष्ठित संस्थान ‘एन सी ई आर टी, भोपाल में सहायक प्राध्यापक के पद पर हुआ जहाँ ये संविदा के पद पर अभी तक सेवा दे रहे थे।

परिवार में डॉ. कुमार के रिश्ते में चाचा मनोज कुमार झा ने बताया कि डॉ आशुतोष शोध आलेख देश व विदेश की कई उत्कृष्ट शोध पत्रिकाओं में निरंतर अंतराल पर प्रकाशित होती रही है और कुछ ही महीने में इनकी 3 किताबें भी प्रकाशित हो पाठकों के लिए बाजार में उपलब्ध रहेंगी।

डॉ. कुमार की हार्दिक इच्छा है कि मौका मिलने पर वो बिहार और अपने मिथिला प्रदेश में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपना बहुमूल्य सेवा प्रदान कर प्रदेश के संतुलित विकाश में अपना योगदान दे। डॉ. कुमार शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ रचनात्मक लेखन, युवाओं का उचित मार्गदर्शन, नारी शिक्षा का प्रचार-प्रसार तथा समाज सेवा में निरंतर सक्रीय रहते हैं. निश्चित तौर पर डॉ. कुमार की मेहनत तथा उपलब्धि इस प्रदेश के युवाओं के लिए एक प्रेरणा श्रोत बन सकती है । डॉ. कुमार का ननिहाल राघोपुर प्रखंड स्थित ग्राम बाईसी है । ननिहाल बाइसी में भी घर और ग्रामवासियों में डॉ आशुतोष के इस सफलता पर खुशी देखी जा रही है।

