भीमपुर में संस्था के द्वारा दहेज मुक्त शादी का हुआ आयोजन ।।

अमृत सागर झा, बलुआ बाजार

छातापुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भीमपुर पंचायत के वार्ड 06 में रविवार को एक संस्था के द्वारा दहेज मुक्त शादी का आयोजन करवाया गया। जिसमें सुखपुर के एक लड़के का भीमपुर के एक लड़की के साथ दौनो पक्ष के सहमति से संस्था के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन कर संस्था के विधि विधान के अनुसार मंत्रोच्चार कर मात्र 17 मिनट में शादी सम्पन्न कराया गया। वही संस्था के अनुयायी चंदेश्वर दास ने बताया कि इस तरह आयोजन कर दहेज मुक्त शादी इस क्षेत्र में पहली बार हो रहा है। बताया कि संस्था के माध्यम से समाज के लोगो में दहेजप्रथा, नशामुक्ति, बाल विवाह जैसे कुप्रथाओं के प्रति जागरूक कर इसे जड़ से मिटाना है। बताया कि इस तरह के शादी में कोई भी खर्च नही है और लोगो का कोई आर्थिक नुकसान भी नही होता है।

Spread the love