कुष्ठ उन्मूलन पर चिकित्सक व कर्मियों ने लिया संकल्प”।
रिपोर्ट-विकास आनन्द, राघोपुर

कृष्ठ उन्मूलन जागरूक पखवाड़ा के मौके पर सोमवार को रेफरल अस्पताल राघोपुर परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ संजीव कुमार द्विवेदी ने चिकित्सक व कर्मियों को संकल्प दिलाया। संकल्प दिलाने से पूर्व एक संदेश देते हुए कहा गया कि महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर महात्मा गांधी के बारे में बताया गया है वे कुष्ठ रोगियों के प्रति स्नेह व सेवा भाव रखते थे। इसलिए आज के दिन कुष्ठ दिवस के रूप में मनाया जाता है। बापू ने कुष्ठ रोगियों की सेवा कर यह साबित किया है कि कुष्ठ रोग से पीड़ित लोगों की सेवा व देख-रेख करने से कुष्ठ रोग नहीं फैलता है। संकल्प के दौरान बताया गया है कुष्ठ की बीमारी कीटाणु से होती है जिसका पूर्ण इलाज संभव है। कुष्ठ की पहचान बहुत ही आसान है। चमड़े पर किसी प्रकार का दाग या धब्बा जिसमें दर्द तथा खुजली नहीं होती हो तथा जन्म से नहीं हो तो वह कुष्ठ का प्रारंभिक लक्षण हो सकता है। समय से इलाज कराने से यह रोग पूरी तरह से ठीक हो
सकता है। प्रदेश को कुष्ठ मुक्त कराना हमारी सामूहिक जिम्मेवारी है। कुष्ठ रोग के संदेहास्पद लक्षण को पहचान कर उन्हें रेफरल अस्पताल/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर जाकर जांच कराने के लिए प्रेरित करें। संदेश पढ़ने के उपरांत डॉ संजीव कुमार द्विवेदी ने सबको संकल्प दिलाया। संकल्प के दौरान कहा गया कि मैं कुष्ठ रोग के प्रारंभिक लक्षण वाले व्यक्ति जिनके शरीर के किसी भाग पर दाग-धब्बे हो तथा जिनमें दर्द व खुजली नहीं होती हो तथा जो जन्म से नहीं हो के कुष्ठ रोग के संदेहास्पद व्यक्ति मानते हुए नजदीकी प्राथमिकी स्वास्थ्य केन्द्र पर जाने के लिए प्रेरित करूंगा ताकि जिन्हें कुष्ठ है उसका पूरा इलाज हो सके। यह भी शपथ लेता हूं कि मेरी नजर में मेरे परिवार, पड़ोस व समाज में कोई भी व्यक्ति कुष्ठ रोग से प्रभावित है और उसका इलाज एमडीटी से हो चुका है तो मैं उनके साथ बैठने, खाने, घूमने-फिरने पर किसी प्रकार का भेदभाव नहीं करूंगा। मैं यह भी शपथ लेता हूं कि दिव्यांग कुष्ठ प्रभावित व्यक्ति को किसी भेदभाव से नहीं देखूंगा तथा उन्हें नि:शुल्क चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने में उसकी भरपूर मदद करूंगा। सरकार द्वारा उनको मिलने वाली दिव्यांगता प्रमाण पत्र तथा पेंशन राशि इत्यादि दिलवाने में भी उनकी पूरी मदद करूंगा। कुष्ट उन्मूलन पखवाड़ा की तिथि 30 जनवरी से 13 फरवरी तक रखा गया है। संकल्प लेने वालों में प्रखण्ड स्वास्थ्य प्रबंधक नोमान अहमद, पीएमडब्लू ज्योति वर्मा, प्रखण्ड स्वास्थ्य लेखापाल पवन दास रविरंजन शास्त्री,मो०सादाब, प्रसन्न झा, कन्हैया राय, अर्पणा देवी, रागनी कुमारी, नरेंद्रर रार, भरत लाल शर्मा, पंकज कुमार,सुमन मेहता, रविन्द्रर सिंह, एएनएम एवं आशा सहित अन्य शामिल थे।

