जिलाधिकारी सुपौल ने राघोपुर प्रखंड सभागार में की सभी कल्याणकारी योजनाओं का समीक्षात्मक बैठक ।

रिपोर्ट:- राघोपुर से विकास आनन्द के साथ ब्रजेश कुमार की रिपोर्ट

सुपौल जिले के राघोपुर प्रखण्ड परिसर में प्रखण्ड सभागार में कौशल कुमार ( भा०प्र० से०), जिलाधिकारी, सुपौल की अध्यक्षता में प्रखण्ड के कार्यान्वित में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं यथा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, इंदिरा आवास, हर घर नल का जल,लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान एवं मनरेगा की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की प्रगति की समीक्षा के क्रम में प्रखंड राघोपुर अन्तर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में आवास प्लस के तहत अपूर्ण आवासों को अभियान चलाकर पूर्ण कराने का निदेश सभी संबंधित ग्रामीण आवास सहायक आवास पर्यवेक्षक एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी, राघोपुर को दिया गया। साथ ही यह भी निदेश दिया गया कि वैसे लाभुक जिनके द्वारा काफी पूर्व में राशि प्राप्त कर लेने के बावजूद भी आवास का निर्माण नहीं किया जा रहा है, उनके विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करें।


हर घर नल का जल योजना की समीक्षा के क्रम में बैठक में उपस्थित कुछ जनप्रतिनिधियों द्वारा जानकारी दी गयी कि ग्राम पंचायतों में नल जल योजना में कई जगहों पर त्रुटियाँ हैं यथा-पाईप लिकेज, पाईप क्षतिग्रस्त, नल का टोटी टुटा हुआ, ससमय बैकवाश नहीं होना, जल का आपूर्ति सुचारुप से नहीं हो पा रहा है। जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा बैठक में उपस्थित नल जल योजना के संवेदक को शख्त चेतावनी देते हुए 10 दिनों के अन्दर उपरोक्त त्रुटियों का निराकरण करवाने का निदेश दिया गया। यदि निर्धारित समय-सीमा के अन्दर उपरोक्त त्रुटियों का निराकरण नहीं कराया जाता है तो जिला स्तर से जाँच करवाकर संबंधित संवेदक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कार्यपालक अभियंता पी०एच०ई०डी०, सुपौल को अपने पर्यवेक्षण में उपरोक्त त्रुटियों का निराकरण कराने का निदेश दिया गया।


समीक्षा के क्रम में प्रखंड राघोपुर के पी०एच०ई०डी० के कनीय अभियंता को निदेश दिया गया कि वे नियमित रूप से क्षेत्र का भ्रमण कर जनप्रतिनिधियों से सम्पर्क स्थापित करते हुए नल जल योजना में पायी जानेवाली त्रुटियों का ससमय निराकरण करवाना सुनिश्चित करें।
लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत मनरेगा एवं 15 वीं वित्त से निर्माणाधीन कचरा प्रबंधन इकाई को ससमय पूर्ण कराने का निदेश प्रखंड विकास पदाधिकारी, राघोपुर एवं कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा, राघोपुर को दिया गया। साथ ही यह भी निदेश दिया गया कि कचरा प्रबंधन इकाई के सुरक्षा के दृष्टिगत चहार दीवारी कार्य में भी प्रगति लाने का निदेश दिया गया। समीक्षा के क्रम में घर-घर से कचरा उठाव से संबंधित उपयोगिता शुल्क संग्रहण में वृद्धि लाने एवं उपयोगिता शुल्क के संबंध में आमलोगों के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार करवाने का निदेश दिया गया। साथ ही उपयोगिता शुल्क संग्रहण के संबंध में उपस्थित जनप्रतिनिधियों को अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को प्रेरित करने हेतु अनुरोध किया गया।साथ ही प्रखंड परियोजना प्रबंधक, जीविका, राघोपुर को भी निदेश दिया गया कि जीविका दीदियों के माध्यम से उपयोगिता शुल्क संग्रहण के संबंध में आमलोगों को जाकरुक करवायें।
मनरेगा योजना की समीक्षा के क्रम में अनुसूचित जाति / जनजाति एवं महिलाओं को अधिक से अधिक जॉब कार्ड निर्गत करने तथा मानव दिवस सृजन में प्रतिशत उपलब्धि बढ़ाने, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत आवास सॉफ्ट एवं नरेगा सॉफ्ट में प्रदर्शित अन्दर को समाप्त करने, आधार सिडिंग में प्रगति लाने एवं ससमय वृक्षारोपण कार्य पूर्ण कराने का निदेश सभी मनरेगा कर्मी/ पदाधिकारी, प्रखंड राघोपुर को दिया गया।पंचायत सरकार भवन निर्माण की समीक्षा के क्रम में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन को ससमय पूर्ण कराने का निदेश दिया गया।

साथ ही वैसे ग्राम पंचायत जहाँ पंचायत सरकार भवन निर्माण हेतु स्थल चिन्हित नहीं हुआ है अथवा जमीन उपलब्ध नहीं वैसे ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों से स्थल चिन्हित करवाने में प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवश्यक सहयोग करने एवं पंचायत सरकार भवन निर्माण हेतु जमीन दान स्वरुप उपलब्ध करवाने में भी सहयोग करने का अनुरोध किया गया।जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा समीक्षा बैठक के उपरान्त प्रखंड राघोपुर स्थित वन विभाग के नर्सरी निरीक्षण किया गया।जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा प्रखंड परिसर, राघोपुर में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत प्लास्टिक कचरा इकाई के स्थापना हेतु स्थल चिन्हित किया गया।उक्त बैठक में मुकेश कुमार, उप विकास आयुक्त, सुपौल, ऋषय, वरीय उप समाहर्त्ता सह निदेशक, डी०आर०टी०ए०, सुपौल, कुमार सत्येन्द्र अनुमंडल पदाधिकारी, वीरपुर, जिला समन्वयक, स्वच्छता, सुपौल, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा, सुपौल, कार्यपालक अभियंता पी०एच०ई०डी० सुपौल प्रखंड विकास पदाधिकारी राघोपुर कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा, राघोपुर एवं अन्य प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, कर्मी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Spread the love