जदिया सुपौल  : अवैध रूप से चल रहे अल्ट्रासाउंड सेंटर पैथोलॉजी जांच घर को जिला स्वास्थ्य टीम ने किया सील,  तीन लोग हिरासत में ।

सुपौल डेस्क

जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से  सिविल सर्जन के नेतृत्व में टीम गठित कर शुक्रवार की दोपहर जदिया बाजार में अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापामारी की गई । छापामारी में पूर्णिया अल्ट्रासाउंड सेंटर , माँ अल्ट्रासाउंड सेंटर तथा अंजली जांचघर शामिल है । जांच टीम द्वारा  के तीनों सेन्टरों को शील कर दिया गया है ।

जांच टीम में सिविल सर्जन सुपौल मिहिर बर्मा ,एसडीएम त्रिवेणीगंज शंभूनाथ तथा डीएसपी विपीन कुमार तथा जदिया पुलिस शामिल थे ।प्रशासन द्वारा इस कार्यवाही से अवैध रूप संचालित पथोलोजी आदि संचालकों के बीच हड़कंप मच गया । पूर्णिया अल्ट्रासाउंड के संचालक भागने में सफल हो गया । वही माँ अल्ट्रासाउंड के संचालक सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है । तथा आगे की कार्यवाही की जा रही है । स्थानीय लोगों का कहना है कि जिला स्वास्थ्य विभाग के टीम द्वारा छह माह पूर्व भी पूर्णिया अल्ट्रासाउंड तथा माँ अल्ट्रासाउंड सेंटर पर भी छापामारी हुई थी ।लेकिन कुछ दिनों  के बाद फिर अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड सेंटर खुल गई ।

Spread the love