भतीजी के शादी के अवसर पर साधु-संतों तथा अन्य लोगों के बीच कंबल का वितरण”

रिपोर्ट- विमल भारती, सरायगढ़ भपटियाही

सरायगढ़ :भपटियाही प्रखंड के औरही गांव निवासी रंजू देवी तथा उसके पुत्र रुद्रनाथ मंडल ने अपनी भतीजी के शादी के अवसर पर साधु-संतों तथा अन्य लोगों के बीच कीमती कंबल का वितरण किया। सरायगढ़ वार्ड नंबर 11 स्थित अपने आवास पर गुरुवार के दिन 24 घंटे का हरे रामा हरे कृष्णा कीर्तन समापन के बाद रंजू देवी ने काफी संख्या में संतों तथा अन्य लोगों को अपने द्वार बुलाकर, उनके बीच कंबल वितरण किया।

रंजू देवी ने कहा कि उसकी भतीजी कुमारी काजल की शादी रात में संपन्न होगी और उससे पहले उन्होंने लोगों के बीच कंबल वितरण कर इसका शुरुआत की है। उन्होंने बताया कि अपने भातीजी के शादी के खुशी में उन्होंने पैक्स अध्यक्ष बैद्यनाथ मंडल, सुशीला देवी, रंभा देवी, सरायगढ़ पैक्स अध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद यादव, लक्ष्मण प्रसाद यादव, प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार सिंह, विद्यानंद राउत, गोपाल मंडल, भोला मंडल सहित कई गणमान्य लोगों के समक्ष साधु संतों के बीच कंबल का वितरण की है।

उन्होंने बताया कि शादी के अवसर पर संतो तथा अन्य लोगों के बीच कंबल वितरण का उनका उद्देश्य शादी को लंबे समय तक ताजा रखने का है। उन्होंने कहा कि रात्रि के समय समारोह में काफी संख्या में लोग पहुंचेंगे लेकिन उससे पहले साधु संतों का दर्शन और फिर उसके बीच कंबल का वितरण बड़ा मायने रखता है। रंजू देवी के इस पहल का स्थानीय कई लोगों ने बढ़-चढ़कर सराहना किया है।

Spread the love