रामनवमी के मौके पर बिजली के खंभे पर भगवा झंडा लहराने को लेकर दो समुदाय के बीच विवाद इलाके में तनाव पुलिस फोर्स तैनात।

रिपोर्ट–शयामानंद सिंह भागलपुर

भागलपुर नवगछिया के परबत्ता थाना क्षेत्र के जमुनिया में झंडा लगाने को लेकर देर रात दो पक्षों के बीच विवाद हो गया और जिसके बाद दोनों तरफ से पथराव की गई और बोतल भी चली। जिसकी सूचना पर एसपी नवगछिया सहित एडीएम और भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचकर मौके को शांत कराया। दरअसल दो दिन पहले भी सब्जी मार्केट से लेकर ठाकुरबाड़ी तक जब युवक रामनवमी का झंडा लगा रहे थे उस समय भी दूसरे पक्ष के द्वारा विरोध किया गया था, और देर रात भी बिजली के खंभे पर झंडा लगाने को लेकर विवाद हुआ और दोनों पक्षों के बीच झड़प भी हो गई। जिसके बाद पहुंचे अधिकारियों ने दोनों पक्षों को शांत कराकर सुलह कराया। वही मौके पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।

 

Spread the love