अजगैवीनाथ धाम में अक्षय तृतीया को लेकर गंगा स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमडी।
रिपोर्ट–शयामानंद सिंह भागलपुर
भागलपुर सुलतानगंज के अजगैवीनाथ धाम के उत्तरवाहनी गंगा घाट में अक्षय तृतीया को लेकर गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भीड उमड़ पड़ी है| ऐसी मान्यता है कि अक्षय तृतीया पर खासकर नवविवाहित अपने पति की लम्बी आयु एंव संतान प्राप्ति को लेकर यह पर्व करती है| और उनके जीवन में सुख शांति रहे इस लिए महिलाएं खसकर यह पर्व करती है| इसी को लेकर अजगैवीनाथ धाम के उत्तरवाहनी गंगा घाट में बिहार झारखंड के शिव भक्त गंगा स्नान करने लिए पहुंचे हैं| जो शिव भक्तों का मनोकामनाएं पुर्ण होने पर गंगा स्नान कर बाबा भोलेनाथ मईया पार्वती सहित अन्य देवी देवताओं का पुजन करते हुए अपने बच्चों का मुंडन करते करते हैं| और पति अपने पत्नी को खुस होकर सोना, चांदी, हिरा, मोती, या कोई द्रव देकर सुख शांति की प्रार्थना भोलेनाथ से करते हैं| वही देवघर से आये शिव भक्त महिला ने कहा कि अपने पति की लम्बी आयु की कामना के लिए अक्षय तृतीया पर्व करते हैं| और संतान प्राप्ति होने पर पति पत्नी अपने परिवार के साथ अक्षय तृतीया पर्व के दिन मुंडन करने अजगैवीनाथ धाम पहुंचे हैं| और कहा कि पति आज अक्षय तृतीया पर्व के दिन सोना देते हैं जिससे घर में सुख शांति की उन्नति होती है|

