” क्रॉप कटिंग कर धान के उपज के जाँच के लिए पहुँचे उप निदेशक सांख्यकी पदाधिकारी, राघोपुर प्रखण्ड में दूसरी क्रॉप कटिंग, 63 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपजी धान”।
रिपोर्ट:-सुरेश कुमार सिंह,राघोपुर की रिपोर्ट

बिहार राज्य फसल सहायता योजना के मद्देनजर खरीफ फसल में धान खेती की औसत उपज की समीक्षा के लिए प्रमंडलीय उप निदेशक सांख्यकी विभाग शशिकांत प्रकाश ,जिला कृषि सांख्यकी प्रशिक्षक रामलखन कामत, जिला सांख्यकी पदाधिकारी सतीश कुमार मिश्रा, सहित राघोपुर प्रखण्ड सांख्यकी पदाधिकारी शंकर कुमार मंडल और कृषि विभाग के तमाम अधिकारी राघोपुर प्रखण्ड के देवीपुर गावँ पहुँच अपने सामने धान फसल का क्रॉप कटिंग करवाये। प्रखण्ड क्षेत्र के देवीपुर पंचायत अन्तर्गत मौजा देवीपुर के प्लाट नम्बर 1219 में किसान देबू मेहता द्वारा धान खेती किया गया। विभाग के रैंडम पद्धत्ति द्वारा उक्त जमीन का चयन किया गया। राघोपुर कृषि अधिकारी सह कृषि समन्वक के निगरानी में देबु मेहता द्वारा खेती की गई धान बीज प्रभेद बीबी11 के खेत के रकबा में से 50 वर्ग मीटर के क्षेत्रफल को रीबन द्वारा घेरा बाँधकर कटाई शुरू की गई और फिर सीसीई एग्री एप के माध्यम से क्रॉप कटिंग प्रकिया को किया गया। कृषि समन्वयक बीरेंद्र कुमार ने खेत का नक्शा, खेसरा, रजिस्टर, आदि भू-अभिलेखों की जाँच करते हुए किसानों के द्वारा लगाए गए धान फसल के बीज के बारे में जानकारी ली। क्रॉप कटिंग के बाद थ्रेसर मशीन के मदद से 50 वर्ग मीटर के प्लाट के हरा धान को निकाला गया जिसका उपज 36किलोग्राम 300ग्राम हुआ। कृषि अधिकारी सह कृषि समन्वयक बीरेंद्र कुमार ने क्रॉप कटिंग क्षेत्र के उपज के हिसाब से बताया कि इस धान खेत की औसत उपज 63 क्विंटल प्रति हेक्टयर उपज आंकी गयी है। देवीपुर पंचायत के किसान सलाहकार लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि क्रॉप कटिंग के प्रयोगों के आधार पर ही जिले में फसलों की औसत उपज और उत्पादन के आंकड़े तैयार किये जाते हैं,

जिससे जिले में हो रहे उत्पादन की सटीक जानकारी हासिल की जाती है। प्रखण्ड कृषि समन्वयक नवल वर्मा ने बताया कि फसल कटनी प्रक्रिया से प्राप्त कृषि सम्बंधित आंकड़ो को परीक्षण के उपरांत राज्य स्तर पर कृषि निदेशालय जारी करता है। कृषि समन्वयक सह नोडल पदाधिकारी बीरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रखण्ड में पांच क्रॉप कटिंग का आंकड़ा तैयार कर औसत उपज निकाला जाता है,उत्पादन के इन्ही आंकड़ों के आधार पर क्षतिपूर्ति और फसल बीमा की राशि निर्धारित की जाती हैं। इस मौके पर किसान सलाहकार लक्ष्मण प्रसाद,सुनील जायसवाल,सियाराम साह, पिन्टू पासवान,अशोक मंडल, प्रभाकर कुमार, मंजू देवी, संजय कुमार,सुरेन्द्र झा सहित आसपास के कई किसान पंकज मेहता, ललित कुमार यादव,हरिलाल मेहता, सिखदेव मेहता, विशेश्वर साह, गंगा प्रसाद साह, विजय साह, शिवकुमार मेहता सहित ग्रामीण मौजूद थे।

