प्रतापगंज: गोबिंदपुर पंचायत के वार्ड 14 में निर्विरोध सचिव पद के लिए चुने गए दीनबंधु यादव ।
राकेश कुमार , प्रतापगंज, सुपौल
प्रतापगंज: गोविंदपुर पंचायत के वार्ड 14 में वार्ड क्रियान्वयन एंव प्रबंध समिति के सचिव का चुनाव निर्विरोध सम्पन्न कराया गया। जिसमें सर्व सम्मति से उक्त वार्ड निवासी दीनबंधू यादव का समिति के सचिव पद के लिए निर्विरोद्ध चयन किया गया।

जिसकी घोषणा समिति की बैठक में चुनाव पर्यवेक्षक रविश कुमार ने की। चयन की घोषणा होते हीं बैठक में उपस्थित वार्ड वासियों ने सचिव श्री यादव को रंग अबीर लगा फूल माला पहनाकर बधाई दी। बैठक में प्रभू मंडल, पूर्व पंसस जयनारायण कामत सहित सैकडों की संख्या में वार्ड के लोग उपस्थित थे।

