रामबिशनपुर /नवविवाहिता की फंदे से लटकी मिली लाश मायके बालो ने लगाया हत्या का आरोप

रिपोर्ट/ ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर


राघोपुर थाना क्षेत्र के रामबिशनपुर पंचायत के वार्ड नंबर-5 में नवविवाहिता महिला का शव ससुराल में फंदे से लटका हुआ मिला है। मृतका के परिजनों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद ससुराल वाले मौके से फरार हैं।
बताया जाता है। कि लोगों द्वारा पहले 112 पुलिस को सूचना दी गई। उसके बाद राघोपुर थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई में जुटी गई । मृतका मो. शमीम के 22 वर्षीय पत्नी समशा प्रवीण है।जो कि राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राम बिशनपुर पंचायत वार्ड नंबर 5 निवासी है।

मृतका का फाइल फोटो 

मृतका का मायके किशनपुर थाना अंतर्गत सिसौनी गांव वार्ड नंबर-14 में है। मृतका के पिता ने कहा कि 6 माह पूर्व अपने बड़ी बेटी शमसा प्रवीण की शादी राघोपुर थाना इलाके रामविशनपुर निवासी मो. शमीम से करवाई थी। बेटी को 2 लाख 10 हजार और घरेलू समान उपहार स्वरूप देकर विदा किया था। मगर ससुराल वाले फ्रिज, वॉशिंग मशीन और बाइक नहीं मिलने से नाराज थे। इसको लेकर बेटी को काफी प्रताड़ित करने लगा।
बताया कि मैंने अपने दामाद और समधी को फोन पर कहा कि मुझे पांच बेटियां है। ऐसे में सभी डिमांड अगर पूरी कर दूं तो बाक़ी बेटियों की शादी कैसे कर पाऊंगा। मेरी बेटी के ससुराल के लोगों ने फोन पर मुझे जानकारी दी कि आपकी बेटी की मौत हो गई है। लोगों की सूचना पर बेटी के ससुराल पहुंचे। ससुराल वाले सभी लोग घर से फरार थे। वही राघोपुर थाना अध्यक्ष रजनीश केसरी ने बताया कि मृतका के मायके वालों ने दहेज के खातिर विवाहिता की मौत जानकारी दी है।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। आवेदन के आधार पर करवाई की जाएगी।

Spread the love