दौलतपुर बिजली के चपेट में आने से एक की मौत, एक जख्मी,
रिपोर्ट/ ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

राघोपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विशनपुर दौलतपुर पंचायत वार्ड नंबर 4 में एक व्यक्ति अपने घर मे लगे बिजली के बोर्ड को ठीक कर रहे थे, इसी दौरान उन्हें करंट लग गया। वहीं उनको बचाने गई एक महिला भी करंट के चपेट में आ गए। उसके बाद में परिजनों द्वारा राघोपुर रेफरल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया जबकि जख्मी महिला फिलहाल इलाजरत है।
मिली जानकारी बिशनपुर दौलतपुर पंचायत वार्ड नंबर 4 निवासी बैजनाथ मंडल अपने घर में बिजली के बोर्ड में कुछ काम कर रहे थे। इसी दरम्यान बिजली तार के चपेट में आ गए जब उनके छोटे भाई रविन्द्र मंडल की पत्नी ने देखा कि बिजली का करंट लगा है। तो बचाव के लिए दौड़ पड़ी। लेकिन वह भी बिजली के चपेट में आ गई। परिजनों के चिल्लाने पर ग्रामीणों द्वारा बिजली काट कर दोनों को आनन-फानन में रेफरल अस्पताल राघोपुर लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने जांच के बाद 50 वर्षीय बैजनाथ मंडल नामक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। लेकिन परिजन मानने को तैयार नहीं हुए कि बैजनाथ मंडल की मौत हो चुकी है। इसके बाद परिजन उन्हें एक निजी क्लिनिक में लेकर चले गए, लेकिन वहां भी उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं मृतक के भाई की पत्नी अभी रेफरल अस्पताल में इलाज चल रहा है।
वही ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने बताया कि करंट लगने से बैजनाथ मंडल नामक व्यक्ति की मौत हुई है। वहीं एक महिला गीता देवी का इलाज चल रहा है।

