चापिन वार्ड 05 में अचानक आग लगने से एक घर समेत लाखों की संपति की क्षति ।

सोनू आलम , भीमपुर, सुपौल

भीमपुर थाना क्षेत्र के ठूठी पंचायत स्थित चापिन वार्ड 05 में शनिवार की बीती रात अचानक आग लगने से एक आवासीय घर समेत लाखों की संपति जलकर राख हो गई। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की जानमाल की क्षति नहीं पहुंची है। वहीं ग्रामीणों ने अगलगी की घटना के संबंध में स्थानीय थाना को सूचना दिया। जिसके बाद स्थानीय थाना से दमकल गाड़ी भेजा गया। बहरहाल, दमकल गाड़ी और ग्रामीणों के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

जिस कारण आसपास के लोग इस क्षति से बचने में सफल हुए। जानकारी के अनुसार चापिन वार्ड 05 निवासी मिथुन कुमार साह व घर के अन्य सदस्य खाना खाने के बाद सो रहे थे। उसी बीच अचानक आग लग गई। वहीं आग लगने के बाद घर मे धुआं भरने के जब गृहस्वामी की नींद खुली तो देखा कि घर में आग लगी हुई है। जिसके बाद आनन फानन में घर के अन्य सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला और हो हल्ला किया। इधर, हो हल्ला सुनकर आसपास के ग्रामीणों ने स्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पाने लगे। लिहाजा, करीब 1 घंटे के बाद ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक एक घर जलकर राख हो गया।

 

वहीं इस घर में रखे फर्नीचर, कपड़ा, अनाज, जरूरी कागजात समेत हजारों रुपये की क्षति हो गई। इसके अलावे 2 लाख 35 हजार का मोबाइल एक्ससीरिज के समेत 25 हजार 400 नगद भी जलकर राख हो गया। गृहस्वामी मिथुन कुमार साह ने बताया कि आग लगने का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि अचानक लगने के कारण कोई भी समान बाहर नहीं निकाल पाए। उन्होंने बताया कि अगलगी कि घटना में जरूरी सामान के अलावे हजारों की नुकसान हो गया। उन्होंने बताया कि घटना को लेकर स्थानीय समेत छातापुर सीओ को जानकारी दे दी गई है।

Spread the love